लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
12 Sep 2025 09:22 AM (IST)
राहुल गांधी आज गुजरात के जूनागढ़ दौरे पर जाएंगे वहां कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे
12 Sep 2025 09:19 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के तंगेर इलाके में कथित तौर पर जमीन धंसने के कारण कई घरों में दरारें आ गईं।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: रामबन जिले के तंगेर इलाके में कथित तौर पर जमीन धंसने के कारण कई घरों में दरारें आ गईं। pic.twitter.com/yZb4VfjG6n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2025
12 Sep 2025 08:33 AM (IST)
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की आगामी अयोध्या यात्रा पर DM निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा, "मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम अयोध्या आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या आ रहे हैं। भारतीय संस्कृति की झलकियों के साथ हम यहां उनका स्वागत करेंगे। इसके पश्चात वे राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करेंगे।"
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की आगामी अयोध्या यात्रा पर DM निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा, "मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम अयोध्या आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या आ रहे हैं।… pic.twitter.com/l48tVjNf8Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2025
12 Sep 2025 07:46 AM (IST)
ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने पोस्ट किया, "ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास, श्री चंद्र नागमल्लैया, एक भारतीय नागरिक, की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करता है। उनकी डलास, टेक्सास स्थित उनके कार्यस्थल पर निर्मम हत्या कर दी गई। हम परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। आरोपी डलास पुलिस की हिरासत में है। हम इस मामले पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।"
Consulate General of India, Houston (@cgihou) posts "Consulate General of India, Houston, condoles the tragic death of Mr. Chandra Nagamallaiah, an Indian National, killed brutally at his workplace in Dallas, Tx. We are in touch with the family and offering all possible… pic.twitter.com/5bOiZR5A8j
— Press Trust of India (@PTI_News) September 12, 2025
12 Sep 2025 07:36 AM (IST)
काठमांडू में 8 सितंबर को संसद भवन में हुई हिंसा के बाद काठमांडू की वीडियो। अगले आदेश तक कर्फ्यू जारी रहेगा।
#WATCH काठमांडू, नेपाल: 8 सितंबर को संसद भवन में हुई हिंसा के बाद काठमांडू की वीडियो। अगले आदेश तक कर्फ्यू जारी रहेगा। pic.twitter.com/XVXvBdOnTG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2025
12 Sep 2025 07:06 AM (IST)
सुशीला कार्की नेपाल की नई प्रधानमंत्री होंगी। वह इस पद पर आसीन होने वाली देश की पहली प्रधानमंत्री होंगी। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल उन्हें शपथ दिलाएंगे।
12 Sep 2025 06:57 AM (IST)
AAP विधायक मेहराज मलिक को PSA की धाराओं के तहत हिरासत में लिए जाने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने कहा, "PSA किसी एक व्यक्ति या विधायक पर नहीं लगाया गया है, PSA लोकतंत्र पर लगाया गया है। भाजपा राज में देश का कानून मज़ाक बनकर रह गया है। अगर एक निर्वाचित विधायक को PSA के तहत अस्पष्ट आरोपों पर हिरासत में लिया जा सकता है, तो आप लोकतंत्र की हालत समझ सकते हैं।
#WATCH अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर | AAP विधायक मेहराज मलिक को PSA की धाराओं के तहत हिरासत में लिए जाने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने कहा, "PSA किसी एक व्यक्ति या विधायक पर नहीं लगाया गया है, PSA लोकतंत्र पर लगाया गया है। भाजपा राज में देश का कानून मज़ाक बनकर… pic.twitter.com/5qzj7eWtey
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2025
12 Sep 2025 06:51 AM (IST)
पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में आधी रात को हुए भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लापता हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और SSB जवानों के साथ मिलकर, बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से एक अस्थायी पुल बनाकर प्रभावित क्षेत्र से 2 घायल महिलाओं को निकालने में कामयाबी हासिल की। सफल निकासी और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाने के बावजूद, इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और 3 अभी भी लापता हैं।
#WATCH सिक्किम: पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में आधी रात को हुए भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लापता हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और SSB जवानों के साथ मिलकर, बाढ़ग्रस्त ह्यूम… pic.twitter.com/YaLdhdf7Qe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2025
Aaj Ki Taza Khabar: नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हेंं राष्ट्रपति भवन में पद एवं गरिमा की शपथ दिलाएंगी। आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को पंजाब की एक अदालत, छेड़छाड़ और मारपीट केस में सजा सुनाएगी। मध्यप्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस किसान न्याय यात्रा और वोट चोर गद्दी छोड़ रैली निकालेगी।