लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj ki Taza Khabar Live: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के आज एक सप्ताह पूरे हो गए हैं। एसे में आज यानी 29 अप्रैल को ही पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी मेडिकल वीजा समाप्त हो रहा है।
29 Apr 2025 09:27 PM (IST)
असम के दीमा हसाओ जिले में मंगलवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में एनएससीएन के कम से कम तीन संदिग्ध उग्रवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि ये उग्रवादी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से कथित तौर पर धन उगाही के लिए नगालैंड से असम आए थे।
29 Apr 2025 08:28 PM (IST)
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पर पहुंचे हैं, जहां दोनों नेताओं के बीच बैठक चल रही है।
29 Apr 2025 08:26 PM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई, जिन्हें बीआर गवई के नाम से जाना जाता है। उनको भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया है। वे 14 मई, 2025 को वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे।
29 Apr 2025 07:48 PM (IST)
झारखंड के गिरिडीह जिले में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव करने और अंचल अधिकारी को उनके कक्ष में बंद करने के आरोप में कम से कम 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तिसरी क्षेत्र में अंचल अधिकारी (सीओ) के कार्यालय के बाहर हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी और एक प्रखंड विकास अधिकारी घायल हो गए।
29 Apr 2025 07:18 PM (IST)
प्रधानमंत्री आवास पर चल रही उच्चस्तरीय बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल रहे। यह बैठक करीब एक घंटे चली
29 Apr 2025 06:08 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर अहम बैठक चल रही है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजित डोवाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेना के प्रमुख भी शामिल हैं।
29 Apr 2025 05:43 PM (IST)
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को पार्टी में गलती करने वालों को बाहर करने और सुधार के बाद वापस लिए जाने की परंपरा बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि अब आकाश आनन्द का हौसला जरूर बढाएं। बसपा प्रमुख ने अपने भतीजे आकाश आनन्द को दोबारा उत्तराधिकारी घोषित किया है। हालांकि मायावती ने पहले आनंद को विवादों के कारण पार्टी से निकाल दिया था लेकिन माफी मांगने के बाद उन्हें फिर से बसपा में शामिल कर लिया गया।
29 Apr 2025 05:19 PM (IST)
नागपुर के फार्मेसी कॉलेज में पढ़ने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्र की स्थानीय निवासियों के एक समूह ने पिटाई कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना क्यों हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को शहर के कामटी इलाके में हुई, लेकिन अभी तक पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
29 Apr 2025 04:41 PM (IST)
दिल्ली में आज हुई कैबिनेट बैठक में निजी और सरकारी स्कूलों में फीस निर्धारण के लिए एक मसौदा विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में ये बड़ी स्थिति रही कि पिछली सरकारों ने कभी भी ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया कि दिल्ली में फीस न बढ़े, लेकिन आज दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक और साहसिक फैसला लिया है।
29 Apr 2025 04:28 PM (IST)
महाराष्ट्र सरकार 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए राज्य के छह लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फडणवीस ने कहा कि आतंकवादी हमले में मारे गए महाराष्ट्र के पर्यटकों के परिजनों को नौकरी भी दी जाएगी।
29 Apr 2025 03:44 PM (IST)
चीन के लिओनिंग में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस दौरान 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
29 Apr 2025 03:00 PM (IST)
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत में रहकर पाकिस्तान का बचाव करने के आरोप में राज्य में अब तक कम से कम 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शर्मा ने बताया कि गिरफ्तारियों की यह संख्या सोमवार रात तक की है। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि अब तक 27 देशद्रोही पकड़े गए हैं।
29 Apr 2025 02:58 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के संघीय चुनाव में लिबरल पार्टी की जीत पर इसके नेता मार्क कार्नी को मंगलवार को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के लोगों के लिए व्यापक अवसर सृजित होने की उम्मीद कर रहे हैं। कार्नी की लिबरल पार्टी ने कनाडा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर आपको बधाई मार्क जे. कार्नी।''