Nagpur News: ऐतिहासिक एम्प्रेस मिल की दीवार ढही: 4 कारें दबीं, मालिक को नोटिस जारी

Nagpur Accident: मध्य नागपुर की सबसे पुरानी, ​​एम्प्रेस मिल क्षेत्र स्थित मारवाड़ी चाल से सटी ऐतिहासिक रिटेनिंग वॉल अचानक ढह गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई
सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Empress Mill collapses: मध्य नागपुर की सबसे पुरानी, ​​एम्प्रेस मिल क्षेत्र स्थित मारवाड़ी चाल से सटी ऐतिहासिक रिटेनिंग वॉल अचानक ढह गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन चार चार पहिया वाहन दीवार के मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। यह टाटा समूह द्वारा 1889 में स्थापित एम्प्रेस मिल का इलाका है। रविवार रात इसी इलाके में मारवाड़ी चाल से सटी एक दीवार अचानक ढह गई। ढही हुई दीवार लगभग 136 साल पुरानी बताई जा रही है। छह मीटर ऊंची और पचास फुट लंबी यह दीवार चूने और ईंटों से बनी थी।

इस दीवार के पास नाले पर रखे स्लैब पर चार पहिया वाहन खड़े थे। दीवार गिरने से इन वाहनों को भारी नुकसान हुआ। दीवार के साथ-साथ नाले पर रखा स्लैब भी गिर गया, गनीमत रही कि उस समय वाहनों में कोई नहीं था। मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने संबंधित विभाग को खतरनाक स्लैब का काम तुरंत शुरू करने और पुरानी दीवार को गिराने के निर्देश दिए। उनके निर्देशानुसार, मनपा के गांधीबाग जोन की टीम ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त दीवार को गिरा दिया। इस दौरान उप अभियंता संजय इंगले, कनिष्ठ अभियंता बी. के. तायड़े और दिलीप वंजारी मौजूद थे।

...और वे बच गए

दीवार गिरने का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसके अनुसार, उस से दो दोपहिया वाहन गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहला दोपहिया वाहन सुरक्षित निकल गया, जबकि दूसरा दोपहिया वाहन दीवार के अचानक गिरने के कारण वहाँ से निकलता हुआ साफ़ दिखाई दे रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस भयावह घटना में चालक और उनके पीछे बैठे यात्री दोनों बाल-बाल बच गए।

Navbharat Live
navbharatlive.com