
Hindi Breaking News Update: दक्षिण कैलिफोर्निया में आज सुबह भूंकप के तीव्र झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। सैन डिएगो में पहाड़ों से पत्थर टूटकर सड़कों पर गिरे। देश-दुनिया में इस वक्त की बड़ी खबर कौन सी है, राजनीति में क्या कुछ हो रहा है? इसके बारे में जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे इस पेज पर बने रहें…
15 Apr 2025 01:53 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में हिंसा पर बोलते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...सब चुप हैं। मुर्शिदाबाद दंगों पर कांग्रेस चुप है। समाजवादी पार्टी (सपा) चुप है। टीएमसी चुप है। वे लगातार धमकियां दे रहे हैं। वे बेशर्मी से बांग्लादेश में जो हुआ उसका समर्थन कर रहे हैं। अगर उन्हें बांग्लादेश पसंद है, तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए। वे भारत की भूमि पर बोझ क्यों बन रहे हैं?...
#WATCH | Hardoi: While speaking on the violence in West Bengal, UP CM Yogi Adityanath says, "...Everyone is silent. Congress is silent over the Murshidabad riots. Samajwadi Party (SP) is silent. TMC is silent. They are issuing threats after threats. They are shamelessly… pic.twitter.com/xQNnS1nV9E
— ANI (@ANI) April 15, 2025
15 Apr 2025 01:10 PM (IST)
राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के घर ईडी की रेड की गई है। इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सरकारी एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है। वह इसकी निंदा करते हैं।
15 Apr 2025 12:31 PM (IST)
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की आज होने वाली मुलाकात पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कहते हैं, "कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन बेमेल गठबंधन है। इनका एजेंडा एक दूसरे का कद कम करना है। आरजेडी कभी नहीं चाहेगी कि कांग्रेस बिहार में फिर से अपना जनाधार बढ़ाए, और कांग्रेस बिहार में आरजेडी से बड़ी बनी रहना चाहती है। ये दोनों के बीच का लुका-छिपी का खेल है। ये बेमेल गठबंधन है।
#WATCH | Patna: On Tejashwi Yadav and Rahul Gandhi meeting today, Bihar BJP President Dilip Jaiswal says, "The alliance of Congress and RJD is a mismatched alliance. Their agenda is to reduce each other's stature. RJD will never want Congress to increase its base again in Bihar,… pic.twitter.com/KFDeAM6eZ6
— ANI (@ANI) April 15, 2025
15 Apr 2025 11:40 AM (IST)
गुरुग्राम भूमि मामले में समन मिलने के बाद कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा अपने घर से ED कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा, "जब भी मैं लोगों की आवाज बुलंद करूंगा, ये लोग मुझे दबाएंगे और एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे। हमेशा सभी सवालों के जवाब देता हूं और देता रहूंगा।"
#WATCH दिल्ली: गुरुग्राम भूमि मामले में समन मिलने के बाद कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा अपने घर से ED कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने कहा, "जब भी मैं लोगों की आवाज बुलंद करूंगा, ये लोग मुझे दबाएंगे और एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे...मैं हमेशा सभी सवालों के जवाब देता हूं और देता रहूंगा।" pic.twitter.com/alkmGdnbQk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2025
15 Apr 2025 11:32 AM (IST)
केरला के त्रिशूर जिले के वझाचल में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान वझाचल के मूल निवासी सतीश और अंबिका के रूप में हुई है। वे पिछले तीन दिनों से शहद इकट्ठा करने के लिए जंगल के अंदर रह रहे थे।
15 Apr 2025 10:49 AM (IST)
बंगाल हिंसा पर भाजपा नेता दिलीप घोष कहते हैं, "रामनवमी से पहले राज्य में अशांत माहौल उत्पन्न करके उन्होंने हिंदुओं को उनके घरों में कैद करने की साजिश रची, जो नाकाम साबित हुई। अशांति के बावजूद हिंदू बड़ी संख्या में रामनवमी मनाने के लिए घरों से निकले। ममता सरकार यहां बांग्लादेश जैसी स्थिति बनाने में मदद कर रही हैं। अगर उनका दावा है कि उपद्रवी बाहरी हैं, तो उन्हें पकड़ा क्यों नहीं जा रहा? पुलिस क्या कर रही है? दोषारोपण का खेल खेलना सरकार का काम नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू-अल्पसंख्यक क्षेत्रों में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: BJP leader Dilip Ghosh says, "By creating a disturbed atmosphere in the state before Ram Navami, they created a conspiracy to trap Hindus inside their homes, which proved to be unsuccessful... Despite the disturbance, Hindus came out in larger… pic.twitter.com/JGimF8yIyy
— ANI (@ANI) April 15, 2025
15 Apr 2025 09:40 AM (IST)
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल अग्निकांड पर यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है, "कल लोकबंधु अस्पताल में हुई आग की घटना पर सरकार ने संज्ञान लिया है और इसके पीछे के कारणों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। जैसे ही इसकी रिपोर्ट आएगी, हम उसे सार्वजनिक करेंगे। डेढ़ महीने पहले फायर ब्रिगेड की ओर से एक मॉक ड्रिल की गई थी। उस मॉक ड्रिल की वजह से पूरा अस्पताल स्टाफ ऐसी घटना से निपटने के लिए तैयार था। मैं अस्पताल के अधिकारियों और फायर ब्रिगेड स्टाफ का आभार व्यक्त करता हूं, कि उनके प्रयासों से कई लोगों की जान बच गई है।
#WATCH | Lucknow: On the Lokbandhu Hospital fire, UP DCM Brajesh Pathak says, "The government has taken cognizance of the fire incident that happened yesterday at Lokbandhu Hospital, and a high-level committee has been formed to investigate the cause of the fire. As soon as its… pic.twitter.com/h8knzFR1n1
— ANI (@ANI) April 15, 2025
15 Apr 2025 09:33 AM (IST)
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित बागाजतिन पार्क में पारंपरिक वेशभूषा पहने लोग 'पोइला बोइशाख' बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दौरान काफी संख्या में लोग पार्क में एकत्र हुए गीत गाया।
#WATCH | West Bengal | People wearing traditional costumes celebrate 'Poila Boishakh' at Siliguri's Bagajatin Park pic.twitter.com/9D1I3w4sAN
— ANI (@ANI) April 15, 2025
15 Apr 2025 08:01 AM (IST)
भगोड़े मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी पर ईडी के पूर्व निदेशक करनाल सिंह कहते हैं कि यह भारत सरकार और भारतीय एजेंसियों, केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय के लिए बड़ी सफलता है। यह एक प्रत्यर्पण प्रक्रिया है और किसी भी देश में, यह कहा जा सकता है कि यह दो चरणों में होती है। पहला चरण राजनीतिक और नौकरशाही रूप से प्रत्यर्पण के अनुरोध को स्वीकार करना है। उसकी गिरफ्तारी का मतलब है कि उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि उन्हें इस प्रत्यर्पण अनुरोध को पूरा करना है। अब अदालत में बेल्जियम सरकार हमारी ओर से उसे भारत लाने के लिए लड़ेगी।
#WATCH | Delhi: On fugitive Mehul Choksi's arrest in Belgium, Former Director of Enforcement Directorate (ED), Karnal Singh says, "This is a great success for both the Indian government and Indian agencies- Central Bureau of Investigation and Enforcement Directorate. This is an… pic.twitter.com/G1jfBR6ksZ
— ANI (@ANI) April 15, 2025
15 Apr 2025 07:40 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। आज दिल्ली में आरजेडी-कांग्रेस चुनाव को लेकर अहम बैठक करने जा रही है। इसमें चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के साथ सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
15 Apr 2025 06:59 AM (IST)
बेल्जियम में भगोड़े मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा कि जिन लोगों ने भारत में अपराध किए हैं और दूसरे देशों में छिपे हैं, उन्हें भारत प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा कि INDIA गठबंधन वहां चुनाव लड़ेगा। सभी कार्यक्रम और योजनाएं गठबंधन में शामिल सभी दलों का संयुक्त प्रयास होना चाहिए। हमने महाराष्ट्र, झारखंड में साझा घोषणापत्र जारी किया। सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा होगी।
#WATCH | Delhi | On Fugitive Mehul Choksi's arrest in Belgium, Congress leader TS Singhdeo says, "...Those who have committed crimes in India and are getting protection in other countries, should be extradited to India..."
On Bihar Assembly elections, he says, "...INDIA alliance… pic.twitter.com/MAgqpG0Zz1
— ANI (@ANI) April 15, 2025
15 Apr 2025 06:52 AM (IST)
पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया है। आंतकियों की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है।
15 Apr 2025 06:48 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) के कटरा से संगलदान खंड के अंतिम खंड का उद्घाटन करेंगे। यह 272 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट है। विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च चिनाब रेलवे ब्रिज कटरा-से-सांगलदान खंड का हिस्सा होगा। यह कटरा के जरिए नई दिल्ली को कश्मीर से जोड़ेगा।
#WATCH | Reasi, J&K | PM Narendra Modi will inaugurate the final section of Katra to Sangaldan stretch of Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link (USBRL), a 272-kilometre-long project, on April 19.
The iconic Chenab Railway Bridge, the world's highest railway arch bridge, will be… pic.twitter.com/e6EsHOdnyP
— ANI (@ANI) April 15, 2025






