
नए साल का आगाज, फोटो (सो. एआई डिजाइन)
India Celebrate New Year 2026: नया साल 2026 पूरी दुनिया के लिए खुशियों और नई उम्मीदों के साथ दस्तक दे चुका है। जैसे ही घड़ी की सुइयां आधी रात के 12 बजे पर पहुंचीं लोग पुराने साल को अलविदा कहकर नए साल के स्वागत में झूम उठे। सड़कों से लेकर आसमान तक जश्न का नजारा देखने को मिला जहां रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया।
भारत के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पूरे शबाब पर रहा। लोग परिवार और दोस्तों के साथ पार्टियों में शामिल हुए वहीं कई जगहों पर लाइव म्यूज़िक, डीजे नाइट और काउंटडाउन इवेंट्स आयोजित किए गए। मशहूर पर्यटन स्थलों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | Fireworks illuminate the night sky as people ring in #NewYear2026 pic.twitter.com/UIqXOkGOVE — ANI (@ANI) December 31, 2025
नए साल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे। राजधानी की ऐतिहासिक इमारतें रोशनी और उत्साह के रंग में रंगी नजर आईं। हालांकि, भारी भीड़ की वजह से कई इलाकों में यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। खासतौर पर आईटीओ क्षेत्र में जबरदस्त ट्रैफिक देखने को मिला। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही और जगह-जगह गश्त की गई।
कनॉट प्लेस समेत दिल्ली के कई इलाकों में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे लोगों ने कामना की कि नया साल देश के लिए तरक्की, शांति और खुशहाली लेकर आए। वहीं पुलिस ने विशेष रूप से ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों पर नजर बनाए रखी है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की चेतावनी दी है।
#WATCH | Delhi | People ring in #NewYear2026 in Connaught Place pic.twitter.com/UjfCVVXDca — ANI (@ANI) December 31, 2025
हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी नए साल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मॉल रोड पर बड़ी संख्या में पर्यटक जमा हुए। प्रशासन की ओर से विंटर कार्निवाल के तहत रात 10 बजे तक डीजे नाइट का आयोजन किया गया जिसमें पूरा इलाका पर्यटकों से खचाखच भरा रहा। लोग संगीत की धुन पर झूमते और नाचते नजर आए।
यह भी पढ़ें:- दुनिया में शुरू हुआ नए साल का जश्न, न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में शानदार आतिशबाजी; देखें VIDEO
इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में बर्फ से ढकी सोनमर्ग घाटी में भी लोगों ने नए साल 2026 का आतिशबाजी के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में भव्य स्वागत किया।
#WATCH | जम्मू-कश्मीर | बर्फ से ढके सोनमर्ग में लोगों ने नए साल 2026 का स्वागत आतिशबाजी और जश्न के साथ किया।#NewYear2026 pic.twitter.com/8NZGb7KRr6 — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025






