2026 दे नई उड़ान, नई पहचान, हर दिन बने जीत का आग़ाज़... इन संदेशों से अपनों को कहें Happy New Year

Happy New Year 2026 Wishes: आप भी अपनों, करीबियों और दोस्तों के साथ नए साल की खुशियां बांटना चाहते है तो इन खूबसूरत संदेशों से अपनों को नए साल की शुभकामनाएं दे सकते है।
नए साल की शुभकामनाएं 2026
नए साल की शुभकामनाएं 2026 (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
नए साल की शुभकामनाएं 2026
Happy New Year 2026: नई उमंगें, नव उत्साह के साथ आज से नए वर्ष 2026 की शुरूआत हो गई है। नए साल का दिन हर किसी के लिए बेहद खास और खुशियां लेकर आता है। नए साल के जश्न को हर कोई उत्साह के साथ मनाते है। आप भी अपनों, करीबियों और दोस्तों के साथ नए साल की खुशियां बांटना चाहते है तो इन खूबसूरत संदेशों से अपनों को नए साल की शुभकामनाएं दे सकते है।
नए साल की शुभकामनाएं 2026
नया साल मनाने की परंपरा सीधे तौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर से जुड़ी हुई है, जिसे आज दुनिया के अधिकांश देश अपनाते हैं। इस कैलेंडर की शुरुआत रोमन सभ्यता से मानी जाती है। प्राचीन रोम में पहले नया साल मार्च महीने से शुरू होता था, लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव हुआ। 1582 में पोप ग्रेगरी XIII ने इसमें और सुधार कर ग्रेगोरियन कैलेंडर लागू किया, जिसे आज हम आधुनिक कैलेंडर के रूप में जानते हैं। तभी से 1 जनवरी को विश्वभर में नव वर्ष के रूप में मनाया जाने लगा।
नए साल की शुभकामनाएं 2026
जनवरी महीने का नाम रोमन देवता जेनस (Janus) के नाम पर रखा गया था, जिन्हें द्वार, शुरुआत और परिवर्तन का देवता माना जाता था। दो चेहरों वाले जेनस का एक चेहरा पीछे की ओर और दूसरा आगे की ओर देखता था; यानी बीते हुए समय से सीख लेकर भविष्य की ओर बढ़ना। एक जनवरी नए आरंभ का प्रतीक माना जाता है।
नए साल की शुभकामनाएं 2026
भारत में नव वर्ष केवल 1 जनवरी ही नहीं होता है बल्कि यहां विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर नव वर्ष मनाया जाता है। जैसे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (हिंदू नव वर्ष), बैसाखी, उगादी, गुड़ी पड़वा, पुथांडु के रूप में मनाते है।
नए साल की शुभकामनाएं 2026
नए साल के मौके पर लोग कई तरह से इस जश्न को मनाते है। साथ ही नया साल उनके जीवन में नई खुशियां लेकर आएं इसका आगाज भी करते है।
नए साल की शुभकामनाएं 2026
नव वर्ष 2026 हमें फिर से अपने सपनों को नई उड़ान देने का अवसर प्रदान कर रहा है। याद रखें, नया साल अपने आप में कुछ नहीं बदलता, बदलाव हम लाते हैं अपने विचारों, आदतों और कर्मों से।
नए साल की शुभकामनाएं 2026
इस बार जब घड़ी 12 बजाए और आप “Happy New Year 2026” कहें, तो मन में यह संकल्प भी लें कि यह साल सिर्फ तारीखों का बदलाव नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष बने।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com