- Hindi News »
- India »
- Fog Alert In Delhi Uttar Pradesh Bihar Punjab Check Latest Weather Updates
देश भर में कोहरे का कहर! 75 से अधिक ट्रेनें चल रहीं लेट, एयरपोर्ट पर भी यात्री बेहाल
75 Train Delays: दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का असर सड़क यातायात के साथ ही रेल परिचालन और विमानों की आवाजाही पर भी पड़ रहा है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

देश भर में कोहरे का कहर (Image- Social Media)
Weather News Today: घने कोहरे के कारण आज उत्तर भारत के कई इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच सड़कों पर गिने-चुने वाहन ही चलते दिखे, जबकि ट्रेनें बेहद धीमी रफ्तार से चलती रहीं। दिल्ली एयरपोर्ट समेत जयपुर, लखनऊ और गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी की खबरें सामने आई हैं।
दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 30 दिसंबर को घने कोहरे को लेकर जारी ऑरेंज अलर्ट का असर हर जगह दिखाई दिया। दिल्ली में 31 दिसंबर तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है, जबकि 1 जनवरी को बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी यूपी के कई शहरों में घने कोहरे की सफेद चादर ने जनजीवन को प्रभावित किया। यूपी में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी है और 30 से ज्यादा जिलों में नो विजिबिलिटी की चेतावनी दी गई है।
सैटेलाइट तस्वीरों से क्या दिखा?
30 दिसंबर 2025 को मौसम विभाग द्वारा जारी सैटेलाइट इमेज के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिणी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दक्षिणी नेपाल, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी झारखंड, पूर्वी ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिणी सिक्किम, असम, मेघालय, त्रिपुरा और बांग्लादेश में घना कोहरा और बादलों की मोटी परत छाई हुई है। कई जगहों पर दृश्यता लगभग शून्य है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, 7 मई तक विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
आपदा प्रभावितों पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
UP के 64 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 की मौत; जानें अपने शहर का हाल
MP के 34 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 6 में ओलावृष्टि की संभावना, 7 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2026 तक कोहरे की चेतावनी है। जम्मू और उत्तरी मध्य प्रदेश में 30 दिसंबर को, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में 5 जनवरी तक घना कोहरा बने रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक और असम, मेघालय, नागालैंड व मणिपुर में 3 जनवरी तक कोहरे का अलर्ट है। ओडिशा में 3 जनवरी तक और पश्चिम बंगाल में 31 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
75 से ज्यादा ट्रेनें लेट
रेलवे ने कोहरे के कारण देरी से चल रही 75 से अधिक ट्रेनों की सूची जारी की है। इसमें राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर समेत कई स्टेशनों पर ट्रेनें रोकी गई हैं। देरी 2-3 घंटे से लेकर 12 घंटे तक की बताई जा रही है।
दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए फ्लाइट स्टेटस चेक करने के बाद ही एयरपोर्ट आने की सलाह दी है। सुबह के समय कई उड़ानों में देरी हुई, हालांकि सुबह 8 बजे के बाद पालम में दृश्यता 350 मीटर और सफदरजंग में 200 मीटर तक बेहतर हुई।
यह भी पढ़ें- Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
कोल्ड डे और शीत लहर का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 31 दिसंबर तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर शीत दिवस के हालात बने रह सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को, जबकि उत्तराखंड में 29 और 30 दिसंबर को शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी 30-31 दिसंबर तक शीत लहर चलने की प्रबल संभावना है।
Fog alert in delhi uttar pradesh bihar punjab check latest weather updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMपायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
May 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














