-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Gyanvapi Case Allahabad High Court Hearing Today On Conducting Asi Survey Of Vajukhana
ज्ञानवापी केस : वजूखाने के ASI सर्वे कराने की मांग पर आज सुनवाई, हिन्दू पक्ष की याचिका
- Written By: राहुल गोस्वामी
वाराणसी में विवादित ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने का सर्वेक्षण ASI से कराए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर आज यानी मंगलवार 22 अक्टुबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

ज्ञानवापी मस्जिद
वाराणसी: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में विवादित ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने का सर्वेक्षण आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) से कराए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर आज यानी मंगलवार 22 अक्टुबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
खबर यह भी है कि कोर्ट में आज ASI की रिपोर्ट दाखिल की जा सकती है। इस याचिका में वजूखाने के सर्वेक्षण को विवादित परिसर का धार्मिक चरित्र निर्धारित करने के लिए बेहद ही जरूरी बताया गया है।
यहां पढ़ें – गांदरबल आतंकी हमले में MP के इंजीनियर की मौत, सीएम मोहन यादव ने किया ट्वीट
सम्बंधित ख़बरें
WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, 47 हजार से ज्यादा होगी शुरुआती सैलरी
अद्भुत: सागर में 500 साल पुरानी बस्ती के निशान! बंजर जमीन से निकल रहे मनके, 25 हजार रुपये तक कीमत
सीएम योगी की कांवड़ियों से अपील; कहा- आप राम के वंशज और भोले के भक्त है कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाएं रखें
IAF Musician Recruitment: भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु (संगीतकार) भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका
जानकारी हो कि इसके पहले बीते 1 अक्टुबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाना के सर्वेक्षण के अनुरोध वाली याचिका के मामले में मुस्लिम पक्ष को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया था और अगली सुनवाई आज यानी 22 अक्टूबर को तय की थी।
इससे पूर्व बीते 24 सितंबर को पारित आदेश के अनुपालन में वादी के वकील ने पूरक हलफनामा दाखिल किया जिससे वादकारियों में से एक लक्ष्मी देवी के आवेदन को रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। लक्ष्मी देवी ने संरक्षित क्षेत्र का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने के अनुरोध के साथ यह आवेदन किया है और यह मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। वाराणसी की अदालत में श्रृंगार गौरी पूजा वाद में वादकारियों में से एक राखी सिंह द्वारा दायर पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने यह आदेश पारित किया था।
यहां पढ़ें – आज गुजरात में गृहमंत्री अमित शाह, करेंगे नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड सम्मेलन का उद्घाटन
यह पुनरीक्षण याचिका वाराणसी के जिला न्यायाधीश के 21 अक्टूबर 2023 के उस आदेश को चुनौती देते हुए दायर की गई है जिसमें न्यायाधीश ने ज्ञानवापी मस्जिद में वजूखाना क्षेत्र (कथित शिवलिंग को छोड़कर) का सर्वेक्षण करने का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एसआई) को निर्देश देने से मना कर दिया था। राखी सिंह ने अपनी पुनरीक्षण याचिका में दलील दी कि न्याय हित में वजूखाना क्षेत्र का सर्वेक्षण आवश्यक है क्योंकि इससे अदालत को निर्णय पर पहुंचने में मदद मिलेगी।
इस बाबत हिंदू पक्ष के वकील की दलील थी कि संपूर्ण संपत्ति का धार्मिक चरित्र निर्धारित करने के लिए वजूखाना का ASI से सर्वेक्षण कराना आवश्यक है। यह सर्वेक्षण उच्चतम न्यायालय के निर्देश के मुताबिक, गैर आक्रामक पद्धति का उपयोग करके संभव है।
हालांकि ASI,वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का पहले की सर्वेक्षण कर चुका है और वाराणसी के जिला न्यायाधीश को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। ASI ने वाराणसी के जिला न्यायाधीश के 21 जुलाई 2023 के आदेश के मुताबिक ही सर्वेक्षण किया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Gyanvapi case allahabad high court hearing today on conducting asi survey of vajukhana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, 47 हजार से ज्यादा होगी शुरुआती सैलरी
Jul 17, 2026 | 08:20 PMअद्भुत: सागर में 500 साल पुरानी बस्ती के निशान! बंजर जमीन से निकल रहे मनके, 25 हजार रुपये तक कीमत
Jul 17, 2026 | 08:15 PMसीएम योगी की कांवड़ियों से अपील; कहा- आप राम के वंशज और भोले के भक्त है कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाएं रखें
Jul 17, 2026 | 08:13 PMIAF Musician Recruitment: भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु (संगीतकार) भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका
Jul 17, 2026 | 08:09 PMगेटवे ऑफ इंडिया पर बैक फ्लिप कर समंदर में कूदा युवक, VIDEO वायरल होने पर ट्रोलर्स को दिया ये करारा जवाब
Jul 17, 2026 | 08:03 PMरोहित शर्मा का लॉर्ड्स में संन्यास तय! आखिरी मुकाबले से पहले माता-पिता पहुंचे लंदन, हिटमैन होंगे रिटायर?
Jul 17, 2026 | 08:00 PMट्रेन में BSF जवानों ने गाया ‘कोई शूरवीर ही प्राण-दान देता है’, देशभक्ति से भरे वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jul 17, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM










