-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Governments Big Decision On Increasing Controversy Increasing The Age Limit For Recruitment To 23 Years
बढ़ते विवाद पर सरकार का बड़ा निर्णय, भर्ती के लिए आयु सीमा बढाकर की 23 वर्ष
- Written By: रवि शुक्ला

FILE- PHOTO
नई दिल्ली: अग्निपथ स्कीम पर बढ़ते विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने इस स्कीम के तहत भर्ती होने वाले युवाओं की अधिकतम उम्र बढ़ाकर 21 से 23 वर्ष कर दी है। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी। सरकार के इस निर्णय पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को समाप्त करने में बड़ी कामयाबी मिलेगी।
मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा, “सरकार अग्निपथ योजना के लिए ऊपरी आयु सीमा में 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष करने के लिए एकमुश्त छूट प्रदान करती है। पिछले दो वर्षों में कोई भर्ती नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।”
Government grants one-time waiver in the upper age limit for Agnipath scheme by extending it to 23 years from 21 years. The decision has been taken as no recruitment had taken place in the last two years: Defence Ministry — ANI (@ANI) June 16, 2022
केवल पहले साल मिलेगी छूट
अग्निपथ स्कीम की घोषणा के बाद से देश के कई राज्यों में जोरदार प्रदर्शन और हिंसा हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सरकारी संपत्ति को खूब नुकसान पहुंचाया। आक्रोशित युवाओं ने कहा कि, कोरोना के कारण पिछले दो साल से सेना की भर्ती नहीं आई है, जिसके कारण हम सेना में शामिल नहीं हो सके। वहीं स्कीम में अधिकतम आयु 21 साल रखने से जिसकी उम्र निकल गई है वह कैसे इसमें शामिल हो पाएगा। इसी को देखते हुए सरकार ने भर्ती की अधिकतम उम्र २१ से 23 करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, यह बढ़ती उम्र केवल पहले वर्ष में होने वाली भर्ती पर लागू होगी।
अग्निपथ स्कीम: बिहार में हिंसक प्रदर्शन
अग्निपथ स्कीम को लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और झारखंड में जोरदार प्रदर्शन और हिंसा हुई। हालांकि, सबसे ज्यादा प्रभावित बिहार रहा। जहां प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को निशाना बनाया और लूटपाट की। मुंगेर में उपद्रवियों ने खड़ी ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। जिसमें तीन बोगी जलकर खाक हो गई। वहीं आरा रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर हमला कर उसे लूट किया गया। इसी के साथ प्लेटफार्म में लगे खाने की दुकानों पर जानकर तोड़फोड़ और लूटपाट की गई।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवार का ऐलान, अभिषेक कुमार को दिया टिकट
एमपी में सियासत गरमाई: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, मूंग खरीद और ‘घोस्ट अस्पताल’ पर उठाए सवाल
अलीराजपुर में मंत्री संपत्तिया उइके के बदले सुर, पहले ‘शराब कारोबारी’ कहा, अब बोलीं- नागर सिंह मेरे भाई हैं
इससे पहले आज, केंद्र ने अग्निपथ भर्ती योजना से संबंधित “मिथकों” को खारिज कर दिया और किसी भी गलत सूचना के प्रसार से बचने के लिए “तथ्यों” के साथ जवाब दिया। विपक्षी दलों द्वारा सशस्त्र बलों के लिए नई भर्ती योजना पर सवाल उठाने के साथ, सरकार ने कहा कि इसके निर्माण के लिए व्यापक विचार-विमर्श किया गया और सशस्त्र बलों और युवाओं के लिए नई भर्ती योजना के लाभों को सूचीबद्ध किया गया।
सभी का भविष्य होगा सुरक्षित
सरकार ने कहा कि यह फैलाया जा रहा है कि अग्निवीरों का भविष्य असुरक्षित होगा लेकिन तथ्य यह है कि उद्यमी बनने के इच्छुक लोगों को वित्तीय पैकेज और बैंक ऋण योजना मिलेगी। जो आगे अध्ययन करने की इच्छा रखते हैं उन्हें कक्षा 12 के प्रमाण पत्र के समकक्ष प्रमाण पत्र और आगे की पढ़ाई के लिए एक ब्रिजिंग कोर्स दिया जाएगा, जबकि जो लोग नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और राज्य पुलिस में प्राथमिकता दी जाएगी। . अन्य क्षेत्रों में भी उनके लिए कई रास्ते खोले जा रहे हैं।
Governments big decision on increasing controversy increasing the age limit for recruitment to 23 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Jul 08, 2026 | 06:43 AME20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
Jul 08, 2026 | 06:38 AMबारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














