- Hindi News »
- India »
- Ghaziabad Fake Embassy Case Harshvardhan Jain Link Infamous Chandraswami And International Hawala Racket
सालों बाद फिर निकला तांत्रिक चंद्रास्वामी का जिन्न, फर्जी एम्बेसी मामले से संबंध
Fake Embassy Case: गाजियाबाद फर्जी एम्बेसी कांड में आरोपी हर्षवर्धन जैन ने खुलासा किया कि वह तांत्रिक चंद्रास्वामी के करीबी के इशारे पर काम कर रहा था; मामला अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ गया।
- Written By: अक्षय साहू

गाजियाबाद फर्जी दूतावास मामले में नया खुलासा (फोटो- सोशल मीडिया)
Ghaziabad Fake Embassy Case: गाजियाबाद में फर्जी एम्बेसी मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मुख्य आरोपी हर्षवर्धन जैन ने यूपी एटीएस को दिए बयान में खुलासा किया है कि उसने यह सब कुख्यात तांत्रिक चंद्रास्वामी के करीबी एहसान अली सैयद के इशारे पर किया था। इस खुलासे के बाद मामला सिर्फ फर्जी एम्बेसी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें विदेशों तक फैले हवाला नेटवर्क और शेल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गतिविधियों के प्रमाण भी सामने आए हैं।
एसटीएफ ने जांच में बताया है कि हर्षवर्धन जैन ने लंदन, दुबई, मॉरीशस और अफ्रीकी देशों में कई फर्जी कंपनियां रजिस्टर करवा रखी थीं। इनमें स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूके), ईस्ट इंडिया कंपनी यूके लिमिटेड, आईलैंड जनरल ट्रेडिंग कंपनी एलएलसी (दुबई), इंदिरा ओवरसीज लिमिटेड (मॉरीशस) और कैमरन इस्पात एसएआरएल (अफ्रीका) शामिल हैं।
एहसान अली के इशारे पर किया काम
हर्षवर्धन ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने यह सभी कंपनियां चंद्रास्वामी के करीबी एहसान अली सैयद के कहने पर बनाई थीं। एहसान अली हैदराबाद का रहने वाला है और उसने तुर्की नागरिकता भी हासिल कर रखी है। लंदन में रहते हुए एहसान अली ने हर्षवर्धन की मदद से कई शेल कंपनियां खड़ी की थीं, जिनका इस्तेमाल हवाला और धोखाधड़ी जैसे गैरकानूनी कामों के लिए किया जाता था।
सम्बंधित ख़बरें
मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
सब कुछ प्री-प्लांट था…नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा, चैट्स पढ़ कर आप भी हो जाएंगे हैरान; देखिए यह डिजिटल सबूत
हिंसक प्रदर्शन के बाद योगी सरकार का बड़ा आदेश, नोएडा में न्यूनतम मजदूरी 21 फीसदी बढ़ाने का ऐलान
2008 से 2011 के बीच, एहसान अली सैयद की कंपनी वेस्टर्न एडवाइजरी ग्रुप जो स्विट्जरलैंड और बहरीन में रजिस्टर्ड थी, स्विस आधारित कई कंपनियों को 70 मिलियन पाउंड का लोन दिलाने का झांसा देकर करीब 25 मिलियन पाउंड की भारी-भरकम दलाली वसूली और फिर फरार हो गया। 2022 में लंदन पुलिस ने उसे स्विट्जरलैंड सरकार के अनुरोध पर गिरफ्तार किया। इसके बाद जुलाई 2023 में वेस्टमिनिस्टर कोर्ट, लंदन ने एहसान के प्रत्यर्पण की स्वीकृति दी, और ज्यूरिख की अदालत ने उसे 6.5 साल की सजा सुनाई। पूरे मामले में हर्षवर्धन जैन की भूमिका भी संदिग्ध है। उसके पास से दो पैन कार्ड बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल देश-विदेश में बैंक खाते खोलने के लिए किया गया था। इन खातों और लेन-देन की गहन जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: मस्जिद में सपा की मीटिंग पर भड़के मौलाना रजवी, बोले- माफी मांगे डिंपल यादव
कौन है चंद्रास्वामी?
नेमीचंद जैन उर्फ चंद्रास्वामी भारत का सबसे कुख्यात और विवादास्पद तांत्रित था। जिसके संबंध दुबई के आर्म्स डीलर अदनान खगोशी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और ब्रिटेन के शाही पारिवार तक से थे। 1991 में राजीव गांधी की हत्या में भी चंद्रास्वामी का नाम आया था।
Ghaziabad fake embassy case harshvardhan jain link infamous chandraswami and international hawala racket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM












