-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ganeshotsav Celebrated In Kashmir Too Ganesh Mandals Of Pune Sent 3 Idols
कश्मीर में भी गणेशोत्सव की धूम, पुणे के गणेश मंडलों ने भेजीं 3 मूर्तियां
- Written By: राहुल गोस्वामी
‘सार्वजनिक गणेशोत्सव' का जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे साल विस्तार करने के प्रयास के तहत श्रीनगर, अनंतनाग और कुपवाड़ा में भगवान गणेश की तीन मूर्तियां भेजी हैं। पुणे के सात प्रमुख गणेश मंडलों की पहल पर श्रीनगर, अनंतनाग और कुपवाड़ा में सार्वजनिक उत्सव मनाया जाएगा।

(डिज़ाइन फोटो)
पुणे: ‘सार्वजनिक गणेशोत्सव’ का हर साल हर्षोल्लास से आयोजन करने वाले पुणे शहर के गणेश मंडलों ने अपने इस उल्लास और उत्साह का जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे साल विस्तार करने के प्रयास के तहत श्रीनगर, अनंतनाग और कुपवाड़ा में भगवान गणेश की तीन मूर्तियां भेजी हैं। आयोजकों ने बताया कि ‘‘ढोल ताशों” जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप के बीच पिछले सप्ताह ताम्बडी जोगेश्वरी, गुरुजी तालीम और तुलसीबाग गणेश की प्रतिकृतियां श्रीनगर, कुपवाड़ा और अनंतनाग में मंडलों के अधिकारियों को सौंपी गईं।
आयोजकों के मुताबिक, पुणे के सात प्रमुख गणेश मंडलों की पहल पर श्रीनगर, अनंतनाग और कुपवाड़ा में सार्वजनिक उत्सव मनाया जाएगा। दस दिवसीय उत्सव की शुरुआत सात सितंबर को गणेश चतुर्थी से होगी। एक आयोजक ने कहा, ‘‘ताम्बडी जोगेश्वरी गणेश मंडल से दूसरे ‘मनाचा’ (पूज्य) गणपति की प्रतिकृति श्रीनगर के लाल चौक के गणपतयार न्यास को दी गई। गुरुजी तालीम गणेश मंडल से तीसरे ‘मनाचा’ गणपति की प्रतिकृति कुपवाड़ा गणेश मंडल को सौंपी गई, जबकि तुलसीबाग गणेश मंडल से चौथे ‘मनाचा’ गणपति की प्रतिकृति दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग गणेश मंडल को दी गई।”
#WATCH | Pune, Maharashtra: Sandeep Raina, a Kashmiri Pandit says, “… Following our customs, we have been celebrating Janmashtami and Shivratri in the valley for over 14 years now… After nearly four decades, Ganpati Visarjan was organised in Kashmir. This time we are… pic.twitter.com/5rDICFyH0o — ANI (@ANI) August 31, 2024
गणेशोत्सव को जम्मू-कश्मीर में ले जाने की इस पहल का नेतृत्व भाऊसाहेब रंगारी गणेश मंडल के उत्सव प्रमुख और न्यासी पुनीत बालन ने छह अन्य प्रमुख गणेश मंडलों-कस्बा गणपति मंडल, ताम्बडी जोगेश्वरी गणेश मंडल, गुरुजी तालीम गणेश मंडल, तुलसीबाग गणेश मंडल, केसरीवाड़ा गणेश मंडल और अखिल मंडई गणेश मंडल के साथ मिलकर किया।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र में आज हंगामे के आसार, विपक्ष का ‘जूता मारो’ आंदोलन
सम्बंधित ख़बरें
Satluj Film Row: फिल्म सतलुज पर घमासान, रवनीत बिट्टू ने 25 हजार लापता लोगों के आंकड़ों पर मांगे सबूत
Ananya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
‘रात 2 बजे भी बेफिक्र घूमे’, नोएडा की युवती ने बेंगलुरु की सुरक्षा की तारीफ की; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
शेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
बालन ने बताया कि पिछले वर्ष पुणे की पहली ‘मनाचा’ मूर्ति-कस्बा गणपति की प्रतिकृति घाटी में भेजी गई थी और इसे डेढ़ दिन के लिए श्रीनगर के लाल चौक स्थित गणपतियार मंदिर में स्थापित किया गया था। कस्बा गणपति को ‘ग्राम दैवत’ के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में लोग (इस पहल को लेकर) संशय में थे और आलोचना भी कर रहे थे, लेकिन हमने जम्मू-कश्मीर में सफलतापूर्वक उत्सव मनाया। इस साल हमें अनंतनाग और कुपवाड़ा से अनुरोध प्राप्त हुए, इसलिए इस बार वहां तीन प्रतिकृतियां भेजी गई हैं। वहां के मंडलों के सदस्य मूर्तियां लेने पुणे आए थे। अनंतनाग और कुपवाड़ा में उत्सव पांच दिनों तक आयोजित होगा।”
यहां पढ़ें – 200 दिन पूरे होने पर आज किसान महापंचायत, 3 अक्तूबर को देश भर में रेल रोको आंदोलन
बालन ने उम्मीद जताई कि इन उत्सवों का घाटी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और वहां शांति आएगी। उन्होंने बताया कि घाटी में दशहरा, नवरात्रि और दिवाली जैसे अन्य त्योहारों के आयोजन की भी योजना है। श्रीनगर में गणेश मंडल के सदस्य संदीप कौल ने बताया कि कश्मीर घाटी में पिछले साल 35 साल बाद गणेशोत्सव मनाया गया था। कश्मीर के एक युवक संदीप रैना ने कहा कि कभी आतंकवाद के लिए जाना जाने वाला यह अशांत क्षेत्र अब बदल रहा है और मुस्लिम एवं हिंदू समुदाय दोनों गणेशोत्सव पहल का समर्थन कर रहे हैं।
Ganeshotsav celebrated in kashmir too ganesh mandals of pune sent 3 idols
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Satluj Film Row: फिल्म सतलुज पर घमासान, रवनीत बिट्टू ने 25 हजार लापता लोगों के आंकड़ों पर मांगे सबूत
Jul 12, 2026 | 07:04 PMAnanya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Jul 12, 2026 | 07:00 PM‘रात 2 बजे भी बेफिक्र घूमे’, नोएडा की युवती ने बेंगलुरु की सुरक्षा की तारीफ की; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jul 12, 2026 | 06:54 PMशेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
Jul 12, 2026 | 06:37 PMज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
Jul 12, 2026 | 06:33 PMससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
Jul 12, 2026 | 06:32 PMइंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
Jul 12, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM










