-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- G 20 Summit Pm Narendra Modi And Us President Joe Biden Hold Bilateral Meeting In Delhi
‘भारत और अमेरिका के बीच और गहरे होंगे संबंध’, जो बाइडन ने PM मोदी से दिल्ली में की मुलाकात
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Pic
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) जी-20 समिट के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से वह सीधे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। यहां पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की। ये बैठक करीब 50 मिनट तक चली।
बैठक को लेकर पीएमओ ने ट्वीट करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने पीएम आवास यानी 7, लोक कल्याण मार्ग पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और गहरे होंगे।
PHOTOS | PM @narendramodi and US President @JoeBiden hold bilateral meeting on the sidelines of the #G20Summit in Delhi.#G20India2023 #G20SummitDelhi pic.twitter.com/BYB2gCKfdd — Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2023
बैठक में अमेरिका की ओर से अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन, विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन भी मौजूद थे, जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल थे। मोदी अगले दो दिनों में 15 द्विपक्षीय बैठकें करने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि जी-20 समिट के लिए कई विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंच रहे हैं। बाइडेन से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारत पहुंचे थे। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति समेत कई देशों के राष्ट्रप्रमुख दिल्ली पहुंच चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के 3 शूटर्स को किया गिरफ्तार; कई वारदातों में थे वॉन्टेड, उगलेंगे कई बड़े राज
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में ग्लोबल साउथ की चिंताओं, यूक्रेन संघर्ष के परिणामों, निराशाजनक आर्थिक परिदृश्य और एक खंडित भूराजनीतिक परिदृश्य में समावेशी विकास को बढ़ावा देने जैसी कुछ जटिल वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मंथन होगा। जी20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई प्रतिनिधित्व करते हैं।
G 20 summit pm narendra modi and us president joe biden hold bilateral meeting in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM













