
दिल्ली में दिवार ढहने से चार लोगों की मौत (प्रतिकात्मक फोटो- सोशल मीडिया)
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है एक इमारत के गिरने से राजधानी में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल, मध्य दिल्ली में बारिश कुछ लोगों की जान पर भारी पड़ गई। खबर है कि एक निर्माणाधीन इमारत का काम चल रहा था।
इस वक्त दिल्ली में बारिश हो रही है। ये ही कारण था कि निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट बारिश की दिवार बारिश के कारण ढह गई। जिसके चलते तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, एक शख्स घायल बताया जा रहा है। दिल्ली में दिवार ढहने हुआ अगल-अलग घटना के बारे में जानकारी एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढहने की इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें बाहरी उत्तरी दिल्ली में वेल्डिंग का काम करने वाले 35 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही उसका दूसरा सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब प्रभु नाम का ठेकेदार अपने मजदूरों निरंजन और रोशन के जरिये बेसमेंट में निर्माण कार्य करा रहा था। पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि इस हादसे में प्रभु (65), निरंजन(40) और रोशन(35) की मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय छुट्टन का इलाज चल रहा है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पहाड़गंज इलाके में हुई और उन्हें शाम 6.05 बजे इसकी सूचना मिली। दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। बाहरी उत्तर दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक अलग घटना में 35 वर्षीय अशोक की मौत हो गई और 36 वर्षीय सुमित घायल हो गया।
आंधी के दौरान एक दीवार गिरने के कारण यह घटना हुई। उस समय वे वेल्डिंग का काम कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) निधिन वलसन ने कहा कि पुलिस को प्रह्लादपुर में दीवार गिरने की सूचना मिली थी।
एजेंसी इनपुट के साथ






