- Hindi News »
- India »
- Former Rjd Leader Ritu Jaiswal Joined Bjp Bihar Politics Sanjay Saravagi
बिहार में तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुईं रितु जायसवाल; समर्थकों ने भी पहना भगवा गमछा
- Written By: मनोज आर्या
Ritu Jaiswal: बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रितु जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।

भाजपा में शामिल हुईं रितु जायसवाल, (सोर्स- IANS)
Ritu Jaiswal Joined BJP: बिहार बीजेपी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। इसके साथ ही राजद महिला मोर्चा भागलपुर की अध्यक्ष सीमा जायसवाल, प्रदेश सचिव, युवा राजद माया गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भगवा पार्टी का दामन थामा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज बिहार की जनता परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से पूरी तरह ऊब चुकी है।
‘भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं’
संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की जो राजनीति स्थापित हुई है, इससे प्रेरित होकर विभिन्न दलों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP ने बोला हमला, कहा- स्टेडियम से कमरों तक सिमट गया है अलायंस, TMC को लेकर कही ये बात
Bihar MLC चुनाव के लिए एनडीए के 9 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, उपेंद्र कुशवाहा और बेटे दीपक प्रकाश ने बनाई दूरी
Explainer: क्या सत्ता से बाहर हो जाती BJP? INDIA गठबंधन की एक गलती ने कैसे बदल दिया राजनीतिक इतिहास?
राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर येवला में राष्ट्रवादी कार्यकर्ता हुए नाराज़,चर्चा में थे भुजबल पर बाजी मार गये जैन
संजय सरावगी का राजद पर निशाना
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उज्ज्वला योजना, मातृत्व योजनाएं, महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा और महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने इस दौरान रितु जायसवाल की तारीफ की। राजद को उन्होंने चेतावनी देने के लहजे में कहा कि भाजपा का दरवाजा अभी बंद है; जिस दिन खुल जायेगा, उस दिन उनकी चौखट पर एक व्यक्ति नजर नहीं आएगा।
यह भी पढ़ें: CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
BJP में क्यों शामिल हुईं रितु जायसवाल?
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रितु जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही महिलाओं, गरीबों और समाज के हर वर्ग के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
Former rjd leader ritu jaiswal joined bjp bihar politics sanjay saravagi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP ने बोला हमला, कहा- स्टेडियम से कमरों तक सिमट गया है अलायंस, TMC को लेकर कही ये बात
Jun 08, 2026 | 07:45 PMअसम मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पास रखे कई महत्वपूर्ण मंत्रालय
Jun 08, 2026 | 07:38 PMअमरावती में बच्चू काडू की बड़ी मांग; सरकार किसान Kishan Karj Mafi Yojana में करें बदलाव
Jun 08, 2026 | 07:36 PMSurya Gochar 2026 : आज से सूर्य का महागोचर शुरू, वृश्चिक समेत इन 4 राशि को रहना होगा सावधान
Jun 08, 2026 | 07:32 PM2 साल की देरी होने पर HAL पर गिरेगी गाज! तेजस Mk1A की डिलीवरी को लेकर रक्षा मंत्रालय लेगा एक्शन,
Jun 08, 2026 | 07:22 PMओमान तट के पास तेल टैंकर में भीषण विस्फोट, जहाज पर फंसे 24 भारतीयों का VIDEO आया सामने, विदेश मंत्रालय अलर्ट
Jun 08, 2026 | 07:19 PM10 रुपये की फ्रूटी काटते ही निकली काले रंग की अज्ञात चीज! वायरल वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jun 08, 2026 | 07:17 PMवीडियो गैलरी

Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM
गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM













