

Akshay Kumar Latest Bhojpuri Song: खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल के अभी आए भोजपुरी सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी है। अक्षय कुमार के भोजपुरी गाने में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और खिलाड़ी कुमार साथ नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह ने इस गाने को लेकर पोस्ट के जरिए बड़े खुलासे किए।
वेलकम टू द जंगल के घिस-घिस-घिस गाने में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार बहुत एनर्जी से भरपूर दिखाई दे रहे हैं। अक्षरा ने इस गाने के रिलीज होते ही इसे अपने करियर का बेहद खास पल बताया। अक्षरा सिंह ने कहा कि भोजपुरी भाषा को इतने बड़े मंच पर पेश करना उनके लिए गौरव की बात है।
अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि चेतावनी! ई गाना सुनकर अगर आप नाचने लग जाए, तो हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा। घिस-घिस-घिस रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि इस गाने में बॉलीवुड और भोजपुरी का तड़का है। जिसकी वजह से इस गाने पर आप झूमने को मजबूर हो जाएंगे।
अक्षरा सिंह ने गाने के घिस-घिस-घिस गाने के रिलीज होते ही एक और वीडियो शेयर किया जिसमें टीवी स्क्रीन पर उनका गाना चल रहा है। और उनकी मां के आंखों में उस गाने को देखकर आंसू भर आये। पोस्ट को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा कि मां का ये वाला प्राउड रिएक्शन दुनिया के हर अवार्ड से बड़ा होता है।
एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने बताया कि मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। यह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मुझे अक्षय सर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। सबसे बड़ी खुशी इस बात की है, कि मैं अपनी भोजपुरी भाषा और संस्कृति को इतने बड़े स्तर पर पेश कर पाई।
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। और उसमें कहा था कि प्रणाम अक्षय जी, मेरा नाम अक्षरा सिंह है और हम भोजपुरी सिनेमा में काम करते हैं। बहुत दिनों से हम आपके हिंदी गाने देख रहे हैं। बहुत हिंदी गानों में ठुमका लगा लिया। अब थोड़ा भोजपुरी में भी आइए और हमारे साथ गाने में ठुमका लगाकर अपना जलवा दिखाइए। वक्त और दिन आप बताइए, हम चले आएंगे।