

Nagpur Police Launch Balancing Scooters: नागपुर संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग को अधिक तेज और तुरंत प्रतिक्रिया वाली बनाने के लिए सोमवार को शहर पुलिस आयुक्त डॉ। रवीन्द्र सिंगल द्वारा 5 बेलेसिंग स्कूटर का अनावरण किया गया। इसे सेग-वे भी कहा जाता है। इन स्कूटरों से सोनेगांव तालाब परिसर, अंबाइनरी फुटाला तालाब परिसर, सीतावडीं मार्केट, सक्करदरा ताजबाग और तहसील, इतवारी बाजार परिसरों में गश्त की जायेगी।
मिहान इंडिया लिमिटेड नागपुर प्राधिकरण की ओर से प्राप्त इन स्कूटरों का अनावरण सह पुलिस आयुक्त रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त राजेन्द्र दाभाड़े, डीसीपी सिंगा रेड्डी समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
हालांकि यह शहर पुलिस को पहले मिली वैलेंसिंग स्कूटर का अपग्रेडेशन ही है। पहले मिली बैलेंसिंग स्कूटरों में बैटरी की समस्या आने से उन्हें लौटा दिया गया। पुरानी बैलेसिंग स्कूटर मेंटेनेंस काफी अधिक होने से परेशानी का सबब बन रही थीं। दूसरी ओर नई बैलेसिंग स्कूटर कई नये फीचरों से भी लैस हैं।
एक बार की चार्जिंग में 25 किमी की दूरी तय करने वाली नई वैलेंसिंग स्कूटर में पब्लिक अनाउंसमेंट और सायरन जैसी सुविधा भी है। इनकी मदद से उपरोक्त परिसरों में मौजूद भीड़ की स्थिति को संभालने में काफी मदद मिलेगी। बताया गया कि इसके अलावा महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग, छेड़खानी या घरफोड़ी जैसे मामलों में क्विक रिस्पांस संभव हो सकेगा। इसी के साथ नागपुर पुलिस ने आधुनिकता के दौर में एक कदम और बढ़ाया है।