- Hindi News »
- India »
- Foreign Secretory Vikram Misri X Account Now Private India Pakistan Ceasefire Update
सीजफायर के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आए विदेश सचिव, सोशल मीडिया पर हमलों से तंग आकर प्राइवेट किया X अकाउंट
- Written By: सौरभ शर्मा
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखने वाले विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अपना X अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। अब केवल वेरिफाइड यूजर्स ही अकाउंट देख सकते हैं, या उनके पोस्ट्स पर कोई कमेंट कर सकते हैं।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अपना X अकाउंट प्राइवेट कर लिया (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सीजफायर के ऐलान के बाद देश के उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों को सोशल मीडिया पर असहनीय ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस विवाद में अब विदेश सचिव का नाम प्रमुखता से सामने आया है, जिन्होंने अपनी निजी और पारिवारिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने X अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स बदल दी हैं। लगातार मिल रही गालियों, आपत्तिजनक टिप्पणियों और यहां तक कि परिवार को भी निशाना बनाए जाने की वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। यह मामला अब सोशल मीडिया पर चिंता और चर्चा दोनों का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया पर चल रहे इस ट्रोल अभियान ने अब सिर्फ अधिकारियों को ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। विदेश सचिव की बेटी तक के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाने की खबर सामने आई है। ट्रोल्स ने न केवल पुरानी पोस्ट्स खंगालीं बल्कि बेहद आपत्तिजनक भाषा में उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों की निजी सुरक्षा सोशल मीडिया पर कैसे सुनिश्चित की जाए।
X अकाउंट लॉक करने की वजह बनी ट्रोलिंग
सीजफायर की घोषणा के बाद विदेश सचिव ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी थी, जिसके तुरंत बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ट्रोल्स ने लगातार अपशब्दों और निजी टिप्पणियों से उन्हें परेशान किया। बात यहीं नहीं रुकी, उनके परिवार तक को इस हमले में घसीटा गया, जिससे आहत होकर उन्होंने अपने X अकाउंट को प्रोटेक्ट कर लिया, जिससे अब सिर्फ वे लोग ही उनकी पोस्ट देख सकते हैं जिन्हें वे खुद फॉलो करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ahilyabai Holkar Jayanti: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई को किया नमन, जानें किसने क्या लिखा
Pakistan Heatwave: पाकिस्तान में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 51.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, कराची में 10 की मौत
आज की ताजा खबर 31 मई LIVE: अभिषेक बनर्जी के बाद TMC नेता कल्याण बनर्जी पर हमला
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
राजनीतिक प्रतिक्रियाओं से बढ़ी हलचल
इस पूरे विवाद को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं हैं। कुछ नेताओं ने विदेश सचिव का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रोलिंग कल्चर की आलोचना की है। साथ ही यह भी कहा गया कि कार्यपालिका के अधीन काम करने वाले अधिकारी किसी नीतिगत निर्णय के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराए जा सकते। इसी बीच यह मामला उस वक्त और संवेदनशील बन गया जब एक महिला अधिकारी की विधवा पर भी इसी तरह का ट्रोलिंग अभियान चला था, जिसने सिर्फ शांति की अपील की थी।
Foreign secretory vikram misri x account now private india pakistan ceasefire update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
न प्लेटफॉर्म तैयार, न पार्किंग, ढाई साल बाद भी अधूरा गोधनी स्टेशन; अमृत भारत योजना पर उठे सवाल
May 31, 2026 | 02:05 PMनासिक मनपा के लिए गले की फांस बनी ‘स्मार्ट सिटी योजना’, अधूरे प्रोजेक्ट्स के लिए अब भी 118.96 करोड़ की दरकार
May 31, 2026 | 01:57 PMविकास छोड़ो, तिकड़म लगाओ… साम-दाम-दंड-भेद अपनाओ, चुनाव जीतने के लिए भाजपा विधायक ने दी नसीहत
May 31, 2026 | 01:55 PMनागपुर के सब्जी बाजार में प्यासे लोग, सीमेंट सड़क बनी, लेकिन पानी नहीं; महात्मा फुले बाजार की बदहाल तस्वीर
May 31, 2026 | 01:55 PMरूसी राष्ट्रपति पुतिन के बेटों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, खूफिया तरीके से दी जा रही है वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग
May 31, 2026 | 01:54 PMअरे ओ सपाई लोडरों! ओपी राजभर का अखिलेश को तंज, बोले- भइया जी लंदन निकलने की तैयारी में, बनर्जी का दिया रेफरेंस
May 31, 2026 | 01:54 PMमानसून की दस्तक से महंगी हुई सब्जियां, बाहरी आवक पर टिका नागपुर; बिगड़ने लगा किचन बजट
May 31, 2026 | 01:43 PMवीडियो गैलरी

BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM














