-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- First Female Chief Justice India 2027 Supreme Court 8 Years New Justices
अगले 8 साल, आठ CJI! लेकिन 2027 है सबसे खास… बदलने वाला है सुप्रीम कोर्ट का इतिहास
- Written By: अमन उपाध्याय
Eigth years Eight Chief Justice: 2033 तक यानी आने वाले आठ वर्षों में सुप्रीम कोर्ट में आठ अलग-अलग चीफ जस्टिस पदभार संभालेंगे। इनमें से किसी का कार्यकाल सिर्फ 36 दिन का होगा तो किसी का लगभग ढाई साल...

सुप्रीम कोर्ट, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Supreme Court News: आने वाले आठ वर्षों में यानी 2033 तक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की कुर्सी पर आठ अलग-अलग जज बैठेंगे। इनमें से किसी का कार्यकाल केवल 36 दिन का रहेगा, जबकि किसी का कार्यकाल ढाई साल से भी अधिक होगा। वर्तमान चीफ जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई 23 नवंबर 2025 को रिटायर होंगे। उनके बाद जस्टिस सूर्यकांत 9 फरवरी 2027 तक सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में सेवा देंगे।
इसके बाद 10 फरवरी से 23 सितंबर 2027 तक जस्टिस विक्रम नाथ सीजेआई रहेंगे। उनके बाद जस्टिस बीवी नागरत्ना 24 सितंबर से 29 अक्तूबर 2027 तक सिर्फ 36 दिनों के लिए देश की पहली महिला चीफ जस्टिस बनेंगी। जस्टिस नागरत्ना पूर्व सीजेआई इंगलगुप्पे सीतारमैया वेंकटरमैया की बेटी हैं। इस तरह भारत के इतिहास में पहली बार पिता और बेटी दोनों को देश का चीफ जस्टिस बनने का अनोखा कीर्तिमान हासिल होगा।
पिता और पुत्र दोनों चीफ जस्टिस
सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में केवल एक ही परिवार को यह गौरव प्राप्त हुआ है कि पिता और पुत्र दोनों चीफ जस्टिस बने हैं। यह सम्मान जस्टिस यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ और उनके बेटे जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ के हिस्से आया। भविष्य में, 30 अक्टूबर 2027 से 2 मई 2028 तक, जस्टिस पामिदीघंटम श्री नरसिम्हा देश के चीफ जस्टिस के रूप में कार्य करेंगे। वे जस्टिस एस. एम. सीकरी और जस्टिस उदय उमेश ललित के बाद तीसरे ऐसे व्यक्ति होंगे, जिन्होंने सीधे वकालत के पेशे से सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में प्रवेश किया और फिर सर्वोच्च न्यायालय की सर्वोच्च कुर्सी तक पहुंच बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने गाली-गलौज, फिर भी CJI सूर्यकांत ने FIR से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला
UP चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाएगी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद का बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
दशकों में सबसे लंबा होगा कार्यकाल
जस्टिस नरसिम्हा के कार्यकाल के बाद 3 मई 2028 को जस्टिस जमशेद बुर्जोर पारदीवाला भारत के नए चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल हाल के दशकों में सबसे लंबा माना जाएगा। वे जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ से भी ज्यादा समय तक इस पद पर रहेंगे लगभग 2 साल, 3 महीने और 7 दिन तक।
इसके बाद, जस्टिस पारदीवाला 11 अगस्त 2030 को रिटायर होंगे। इसके तुरंत बाद, 12 अगस्त 2030 को जस्टिस केवी विश्वनाथन देश के अगले चीफ जस्टिस के रूप में पदभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल करीब 9 महीने से कुछ ज्यादा यानी 25 मई 2031 तक चलेगा। दिलचस्प बात यह है कि जस्टिस विश्वनाथन सीधे वकालत से सुप्रीम कोर्ट जज बने थे और अब वे इस पृष्ठभूमि से चीफ जस्टिस बनने वाले चौथे व्यक्ति होंगे।
यह भी पढ़ें:- हम हैं अमित शाह के भतीजे…कहकर ऐंठ लिए करोड़ों, आरोपी शख्स को हाईकोर्ट से लगा झटका
26 मई 2031 से 2 अक्टूबर 2031 तक जस्टिस जॉयमाल्य बागची देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इसके बाद 3 अक्टूबर 2031 से जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे और यह पद लगभग दो साल और 7 महीने तक, यानी 27 मई 2033 तक संभालेंगे।
First female chief justice india 2027 supreme court 8 years new justices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Jul 11, 2026 | 02:12 PMऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 11, 2026 | 02:10 PMसम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Jul 11, 2026 | 02:00 PMवर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














