-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- First Case Of Gbs Reported In Telangana Infection Confirmed In A Woman
महाराष्ट्र के बाद तेलंगाना में मिला GBS का पहला मामला, सिद्दीपेट जिले के महिला में संक्रमण की हुई पुष्टि
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के बाद गुलियन-बैरे सिंड्रोम के मरीज की पश्चिम बंगाल में पुष्टि हुई थी। अब तेलंगाना में भी जीबीएस का एक मरीज मिला है। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले की एक महिला के GBS से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है...

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
हैदराबाद: महाराष्ट्र के पुणे में तेजी से पैर पसार रहा (GBS) रोग अब महाराष्ट्र के बाहर भी पहुंच गया है। इस बीमारी से अब तक तीन लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के बाद गुलियन-बैरे सिंड्रोम के मरीज की पश्चिम बंगाल में पुष्टि हुई थी। अब तेलंगाना में भी जीबीएस का एक मरीज मिला है।
तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले की एक महिला के दुर्लभ तंत्रिका विकार गुलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को सिद्दीपेट जिले के केआईएमएस अस्पताल द्वारा एक बयान जारी किया गया। इसके अनुसार, मरीज का पुणे की यात्रा का कोई इतिहास नहीं है।
बयान में कहा गया है कि “तेलंगाना के सिद्दीपेट की 25 वर्षीय महिला फिलहाल केआईएमएस अस्पताल में भर्ती है और जीबीएस के संक्रमण की पुष्टि के बाद उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
Telangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा
तेलंगाना में जल्द खिलेगा कमल, ‘डबल इंजन सरकार’ का लक्ष्य: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
तेलंगाना में उर्दू पढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस का आरोप- BJP नेताओं ने स्कूल में प्रिंसिपल से की मारपीट- VIDEO
हैदराबाद से शुरू होगा नितिन नवीन का संगठन मिशन, 9 नए भाजपा कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन
सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण कुमार यादा ने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे में इस बीमारी फैली है और न तो रोगी और न ही परिवार के किसी सदस्य ने वहां की यात्रा की है। डॉ. यादा के अनुसार बुखार या दस्त के बाद शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के गलती से स्वयं के तंत्रिका तंत्र पर हमला करने से जीबीएस रोग होता है।
हालत बिगड़ने पर लाया गया केआईएमएस अस्पताल
महिला ने शुरू में एक सप्ताह तक दूसरे अस्पताल में इलाज किया, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे बेहतर इलाज के लिए केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिद्दीपेट के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामला प्रशासन के संज्ञान में नहीं आया है।
बता दें कि पुणे और आस-पास के इलाकों में जीबीएस का प्रकोप संभवतः दूषित जल स्रोतों से जुड़ा है। माना जाता है कि दूषित भोजन और पानी में पाया जाने वाला बैक्टीरिया ‘कैम्पिलोबैक्टर जेजुनी’ इस प्रकोप का कारण है।
पश्चिम बंगाल में दो की मौत
पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि राज्य में अब तक दो मरीजों की मौत हो चुकी हैं। एक 10 वर्षीय बच्चे को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पिछले रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उत्तर 24 परगना जिले के 12वीं कक्षा के छात्र की कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो हुई।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अस्पताल के मुताबिक, छात्र की मौत सेप्टिक शॉक और मायोकार्डिटिस के कारण हुई है और डॉक्टरों का अनुमान है कि इसकी मूल बीमारी गुलियन बैरी सिंड्रोम हो सकती है और दोनों की मौत गुलियन बैरी सिंड्रोम से हो सकती है।
First case of gbs reported in telangana infection confirmed in a woman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
Jul 08, 2026 | 09:44 AMखंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
Jul 08, 2026 | 09:44 AMShare Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
Jul 08, 2026 | 09:41 AMNPS New Rules: सरकार ने पेंशन नियमों में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों को मिले दो नए निवेश विकल्प
Jul 08, 2026 | 09:34 AM8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMउमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jul 08, 2026 | 09:21 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














