-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Draupadi Murmu Agree With Navjot Singh Sidhu Arguments Manmohan Singh Memorial Built In Rajghat
खत्म होगी शोक पर सियासत…नवजोत सिंह सिद्धू के तर्कों से सहमत होंगी द्रौपदी मुर्मू, राजघाट में बनेगा मनमोहन सिंह का स्मारक?
- Written By: अभिषेक सिंह
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के निर्माण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर राजघाट पर मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की मांग की है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के निर्माण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर राजघाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजघाट पर सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मारक पहले से ही बने हुए हैं।
उन्होंने सवाल किया कि वहां मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने से इनकार क्यों किया जा रहा है? सिद्धू ने राष्ट्रपति को दो पन्नों का पत्र लिखकर कहा कि वह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित रखेंगी और प्रतिबद्धता और बुद्धिमत्ता के साथ काम का मार्गदर्शन करेंगी।
नवजोत सिंह सिद्धू ने दिए दमदार तर्क
सिद्धू ने अपने पत्र में राष्ट्रपति को बताया कि गुलजारी लाल नंदा जैसे कार्यवाहक प्रधानमंत्रियों सहित सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के सम्मान में स्मारक बनाए गए हैं। इनमें पंडित जवाहरलाल नेहरू के लिए शांति वन, इंदिरा गांधी के लिए शक्ति स्थल, लाल बहादुर शास्त्री के लिए विजय घाट, राजीव गांधी के लिए वीर भूमि और अटल बिहारी वाजपेयी के लिए सदा अटल स्मारक शामिल हैं। इससे लोकतांत्रिक विरासत की पवित्रता का पता चलता है।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को बताया ‘21वीं सदी के भारत का निर्माता’, जयंती पर पीएम मोदी ने भी किया याद
मौन रहकर मनमोहन सिंह ने 6 बार की पाकिस्तान पर स्ट्राइक, कांग्रेस ने दिखाए सबूत…मोदी ने 3 बार में ही लूटा मजमा
Caste Census: आजादी मिली और बदल गई जातिगत जनगणना, 2011 के आंकड़ों में हुई थी भारी गड़बड़ी
RSS के मंच पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, भाषा व परिसीमन विवाद पर संघ के सह कार्यवाहक बोले- देश को उत्तर-दक्षिण में…
परंपरा का पालन नहीं किया गया: सिद्धू
उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर हुआ है। इससे पहले किसी पूर्व पीएम का इस तरह अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि यहां परंपरा का पालन नहीं किया गया और पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार ऐसे घाट पर किया गया, जहां अब तक किसी पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है।
देश से संबंधित अन्य ताजातरीन खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी विरासत को देखते हुए कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक लोकाचार भारतीय परंपरा का हिस्सा है। सिर्फ पूर्व पीएम वीपी सिंह का स्मारक नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि डॉ. मनमोहन सिंह के साथ यह उपेक्षा नहीं होनी चाहिए।
सिद्धू के तर्कों से सहमत होंगी राष्ट्रपति?
नवजोत सिंह सिद्धू के लेटर के बाद सवाल यह है कि इसमें दिए गए तर्कों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कितना सहमत होंगी? सहमत हुई तो क्या वह राजघाट में मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए सरकार को निर्देशित करेंगी? इन सवालों के जवाब फिलहाल भविष्य के गर्भ में हैं और स्मारक स्थल बनाए जाने को लेकर सियासत जारी है।
निधन के बाद से ही जारी है सियासत
आपको बता दें कि जब से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर हुआ है, तब से कांग्रेस लगातार हमला बोल रही है। कांग्रेस का आरोप है कि पार्टी ने शक्ति घाट के पास जमीन देने की पेशकश भी की थी, लेकिन सरकार ने निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।
Draupadi murmu agree with navjot singh sidhu arguments manmohan singh memorial built in rajghat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














