- Hindi News »
- India »
- Delhi Private Bus Gangrape Pitampura Woman Incident Update
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताई आपबीती, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
Pitampura Gangrape Case: पीतमपुरा की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला के साथ दिल्ली में एक चलती निजी बस में दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। अब उसी बस की सीसीटीवी सामने आई है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

बरामद हुई बस, फोटो- सोशल मीडिया
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता बच्चों का वास्ता देकर रिहाई की गुहार लगाई थी, जिसे सुनकर भी दरिंदों का दिल नहीं पसीजा। दुष्कर्म के बाद महिला को बस से बाहर फेंक दिया गया। इसके बाद महिला ने पुलिस को फोन लगाया।
यह घटना तब हुई जब पीड़िता सुल्तानपुरी में अपने भाई की घर शिफ्ट करने में मदद करने के बाद वापस लौट रही थी। रास्ते में आउटर रिंग रोड पर एक निजी बस में सवार होने के दौरान उसे हवस का शिकार बनाया गया। इस भयावह घटना के दौरान पीड़िता की मार्मिक अपील और उसके बाद की परिस्थितियों ने सबको झकझोर कर रख दिया है।
पीड़िता की बेबसी पर भी नहीं पसीजा दरिंदों का दिल
पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि बस रुकने पर जब वह समय पूछने के लिए उसमें सवार हुई, तो अंदर मौजूद एक व्यक्ति ने उसे पीछे धकेल दिया और चलती बस में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब बस नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास पार्क की गई, तो बस चालक ने भी उसके साथ बलात्कार किया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में आज से हड़ताल! ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, 21 से 23 मई तक बंद का किया ऐलान
बदला लेने आए थे खुद ही बन गए शिकार! दिल्ली के रोहिणी में 2 नाबालिगों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या
दिल्ली-NCR में तीन दिन ऑटो-टैक्सी-कैब सेवाएं रहेंगी ठप, यूनियन ने बुलाई हड़ताल, इन विकल्पों का करें उपयोग
केजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 4 हफ्तों में मांगा जवाब
अपनी जान बचाने के लिए महिला ने गिड़गिड़ाते हुए कहा, ‘मैं तुम्हारे खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करूंगी, प्लीज मुझे जाने दो। मेरे तीन बच्चे घर पर मेरा इंतजार कर रहे हैं’। उसकी इसी मार्मिक अपील के बाद आरोपियों ने उसे जाने दिया।
यूपी के रहने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उमेश कुमार और रामेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 35 वर्ष से अधिक है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने उमेश को मौके से ही हिरासत में लिया था, जबकि रामेंद्र बाद में पकड़ा गया।
‘घर पर खाना कौन बनाएगा’, अस्पताल में भर्ती होने से किया इनकार
वारदात के बाद जब पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए पीतमपुरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे भर्ती होने की सलाह दी। हालांकि, एक मां और पत्नी के रूप में अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हुए उसने अस्पताल में रहने से इनकार कर दिया। उसने डॉक्टरों से कहा, ‘मैं भर्ती नहीं हो सकती क्योंकि मेरे पति बीमार हैं और मेरी तीन बेटियां मेरा इंतजार कर रही हैं। घर पर खाना कौन बनाएगा?’
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पुलिस की मानें तो महिला को लगभग आधी रात को सरस्वती विहार बस स्टैंड से बस में खींचा गया था। सीसीटीवी फुटेज में बस को दीपाली चौक मेट्रो स्टेशन की तरफ जाते हुए और फिर मंगोलपुरी फ्लाईओवर पार कर पीरगढ़ी की ओर जाते हुए देखा गया। इस रिपोर्ट के अनुसार वाहन पीरगढ़ी और उद्योग नगर मेट्रो स्टेशनों को पार करते हुए नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास नांगलोई रेलवे रोड पर पहुंचा।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की भविष्यवाणी हुई सच! पेट्रोल-डीजल के दाम पर किया था दावा, कांग्रेस बोली- चुनाव खत्म, वसूली शुरू
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सरस्वती विहार से नांगलोई तक का रास्ता तय करने में बस को करीब 45 मिनट लगे। हालांकि, CCTV फुटेज से पता चला कि नांगलोई रेलवे रोड पहुंचने के बाद बस वहां 90 मिनट से अधिक समय तक खड़ी रही।
Delhi private bus gangrape pitampura woman incident update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mouni Roy ने ऑफ शोल्डर न्यूड गाउन में बिखेरा जलवा, डायमंड नेकलेस और लग्जरी वॉच ने खींचा सबका ध्यान
May 21, 2026 | 10:51 AMरेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
May 21, 2026 | 10:49 AMगड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
May 21, 2026 | 10:49 AMबंगाल के नए नियम! सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी अफसरों पर लगायी बंदिशे; मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य
May 21, 2026 | 10:49 AMUPSC Civil Service 2027: सिविल सेवा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम, देखें पूरा शड्यूल
May 21, 2026 | 10:49 AMट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
May 21, 2026 | 10:48 AMअमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














