-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Government Order Issued For Officials For Mp And Mla Protocol Maintainance Up Govt Rules
यूपी में सरकारी अफसरों के लिए शासनादेश जारी, सांसद-विधायकों के सामने जोड़ना होगा हाथ, नहीं तो…
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
UP Govt Rules: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने गुरुवार को एक शासनादेश जारी किया है। इसमें अधिकारियों की ओर से सांसदों-विधायकों को मिलने वाले वाले प्रोटोकॉल के बारे में बताया गया है।

चीफ सेक्रेटरी एसपी गोयल (फाइल फोटो), सोर्स- सोशल मीडिया
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार में कार्यरत प्रशासनिक अफसरों को अब सांसदों और विधायकों को और ज्यादा प्रोटोकॉल देना पड़ेगा। हाल ही में पिछली सभी नियमावलियों का हवाला देते हुए एक शासनादेश जारी किया गया है। इसमें अफसरों को कई हिदायतें दी गई हैं।
उत्तर प्रदेश करकार के किसी दफ्तर में अगर कोई सांसद या विधायक आता है तो अब उसे और अधिक प्रोटोकॉल मिल सकेगा। अधिकारियों को अब और सहज तरीके से पेश आने की हिदायत दी गई है। ऐसा न करने पर कार्रवाई किए जाने का भी प्रावधान बताया गया है।
सांसदों-विधायकों के सामने जोड़ने होंगे हाथ
हाल ही में जारी किए शासनादेश की मानें तो यूपी सरकार के किसी दफ्तर में आए किसी सांसद या विधायक को हाथ जोड़कर स्वागत करना पड़ेगा। उनके लिए पानी का प्रबंध करना पड़ेगा। इसके साथ ही अपनी सीट से उठकर सम्मान भी देना पड़ेगा। इसके साथ ही अधिकारी के पास अगर सांसद या विधायक का फोन आता है तो उसका तुरंत जवाब देना होगा और फोन ना उठा पाने की दशा में पलटकर फोन करना होगा और जवाब देना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Lucknow Fire Tragedy: CM योगी ने दिए प्रदेशभर में ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’ के निर्देश, बेसमेंट में कोचिंग पर सख्ती
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
लगातार शिकायतों के बाद जारी हुआ शासनादेश
बताया जा रहा है कि सांसदों और विधायकों के साथ प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा था। बताया गया कि अधिकारियों की ओर से नियमावली का पालन नहीं किया जा रहा है। इस कारण गुरुवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस संबंध में एक शासनादेश जारी किया। इस शासनादेश में कहा गया कि किसी भी जनप्रतिनिधि का फोन आने पर तुरंत फोन उठाया जाएगा और जवाब दिया जाएगा। मीटिंग में होने पर तत्काल रूप से कॉल का जवाब दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: TVK के 108 विधायक इस्तीफा दे दें तो क्या होगा? आसान भाषा में समझिए तमिलनाडु के सियासी घमासान का गुणा-गणित
इसके बार उनके मिली जानकारी या समस्या का यथासंभव निस्तारण किया जाएगा और इसकी जानकारी भी दी जाए। इसमें कहा गया है कि जनप्रतिनिधियों से बात करते समय उनको ध्यान से सुना जाय और उसका समाधान भी किया जाए। बताया जा रहा है कि ऐसा न करने वाले अधिकारियों के ऊपर आचरण नियमावली के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। उम्मीद है कि इससे जनता की समस्या जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अधिकारियों तक जल्द पहुंच जाएगी और इसका निस्तारण भी जल्द से जल्द हो सकेगा।
Up government order issued for officials for mp and mla protocol maintainance up govt rules
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 24 जून: आज पूरे देश में ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे
Jun 24, 2026 | 06:16 AMBirthday Horoscope 24 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और कैसा रहेगा आपका आने वाला पूरा साल?
Jun 24, 2026 | 06:15 AMफिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
Jun 24, 2026 | 06:02 AMअब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
Jun 24, 2026 | 04:21 AMTelegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
Jun 24, 2026 | 02:09 AMAaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल
Jun 24, 2026 | 12:10 AMअतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM











