- Hindi News »
- India »
- Delhi Police Summons Telangana Cm Revanth Reddy In Amit Shah Fake Video Case
दिल्ली पुलिस ने अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी को किया तलब
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैलाए गये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो के सिलसिले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को समन जारी कर उन्हें 1 मई को पूछताछ के लिए बुलाया है।
- Written By: शुभम सोनडवले

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और गृहमंत्री अमित शाह (फोटो: पीटीआई)
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सोशल मीडिया पर फैलाए गये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के कथित फर्जी वीडियो के सिलसिले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को एक मई को जांच में शामिल होने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने रेड्डी समेत कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के पांच सदस्यों को नोटिस भेजा है।
रेड्डी ने उक्त वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी को पूछताछ के दौरान अपना मोबाइल फोन साथ में लाने को कहा गया है जिसका कथित इस्तेमाल फर्जी वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करने में किया गया था।
Fake video of Union Home Minister Amit Shah | Telangana CM Revanth Reddy has been summoned to appear before Delhi Police's IFSO unit (Cyber Unit) on 1st May to join the investigation. He has been asked to appear with his mobile phone allegedly used for posting the fake video on X… — ANI (@ANI) April 29, 2024
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने सोशल मीडिया मंचों पर शाह का फर्जी वीडियो फैलाए जाने के सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद रविवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। कथित फर्जी वीडियो में, तेलंगाना में धार्मिक आधार पर मुसलमानों के लिए आरक्षण समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताने का संकेत देने संबंधी शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर इस तरह दिखाया गया है जैसे कि वह हर तरह का आरक्षण समाप्त करने की वकालत कर रहे हों। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के अनेक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
4 तारीख के बाद डीजे बजेगा…चुनावी भाषण में धमकी देना अभिषेक बनर्जी को पड़ा भारी, शाह को दी थी चुनौती, FIR दर्ज
Sirhind Fateh Diwas: अमित शाह और सुखबीर बादल ने बाबा बंदा सिंह बहादुर के शौर्य को किया नमन
‘कवि, विचारक और विलक्षण प्रतिभा के धनी गुरुदेव’, रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के सूत्रों ने बताया कि देशभर में इस मामले में गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इससे पहले, भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस की तेलंगाना इकाई शाह का एक फर्जी वीडियो फैला रही है जिसे काट-छांट कर तैयार किया गया है और इससे हिंसा भड़क सकती है। भाजपा ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच, विशेष प्रकोष्ठ की ‘इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशन्स’ (आईएफएसओ) इकाई ने सोशल मीडिया मंचों से संपर्क कर वीडियो के स्रोत और इसे फैलाने वालों का पता लगाने को कहा है।
एक अन्य सूत्र ने कहा, “हमने मामले की उपयुक्त जांच के लिए और प्रमुख दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए कई दल बनाए हैं। हमने ‘एक्स’ (पूर्ववर्ती ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया मंचों को वीडियो के बारे में जानकारी दी है। हम वीडियो के स्रोत का और इसे व्यापक रूप से फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।”
‘आई4सी’ के सिंकू शरण सिंह द्वारा दायर शिकायत के अनुसार सोशल मीडिया पर, छेड़छाड़ कर बनाये गए कुछ वीडियो साझा किए जा रहे हैं और इसके पीछे समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने की मंशा है जिससे समाज में अमन-चैन बिगड़ने की संभावना है। शिकायत में कहा गया है, “आपसे अनुरोध किया जाता है कि कृपया कानून के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें।” (एजेंसी)
Delhi police summons telangana cm revanth reddy in amit shah fake video case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP में भीषण गर्मी से पिघल गई सड़क, खजुराहो में पारा 46.8 डिग्री, 22 जिलों में तापमान 44 के पार
May 19, 2026 | 07:43 AM19 मई का इतिहास : क्यों खास है आज का दिन? इसी दिन बना था तापमान को मापने का सेंटीग्रेड पैमाना
May 19, 2026 | 07:26 AMTrump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका
May 19, 2026 | 07:22 AMऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त
May 19, 2026 | 07:17 AMमहाराष्ट्र में बंद हुए कई Petrol Pump, महंगाई में कमर तोड़ने के लिए आज फिर से बढ़ गई पेट्रोल की कीमत
May 19, 2026 | 07:14 AMअवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगे केमिस्ट, 12.50 लाख व्यापारियों पर संकट
May 19, 2026 | 07:13 AMनवभारत संपादकीय: असम में फिर चला हिमंत का जादू, 126 में 82 सीटें जीत BJP ने रचा इतिहास
May 19, 2026 | 07:10 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














