-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Delhi Cm Arvind Kejriwal Get Bail Bjp Aap Leaders Reaction
केजरीवाल को जमानत मिलने पर BJP का तंज, कहा- कोई उपलब्धि नहीं, CM पद से तुरंत दें इस्तीफा
- Written By: राहुल गोस्वामी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में आज बेल मिल गई है। जमानत मिलने पर BJP ने कहा कि केजरीवाल ‘अब, जेल से बेल वाले' हो गए हैं, लिहाजा जमानत के बाद उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर BJP ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘अब, जेल से बेल वाले’ हो गए हैं, लिहाजा सुप्रीम कोर्ट के जमानत आदेश के बाद उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। यहां BJP मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, ‘‘जेल वाला CM अब बेल वाला हो गया है क्योंकि 10 लाख का मुचलका भरकर वह बाहर निकले हैं।केजरीवाल को तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”
जानकारी दें कि कि सुप्रीम कोर्ट ने आज केजरीवाल को आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में जमानत दे दी। जस्टीस सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत दी। सुनवाई के दौरान अदालत की ओर से की गई कुछ टिप्पणियों का हवाला देते हुए भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री संवैधानिक पद पर बैठे हैं और वह 10 लाख का मुचलका भरकर बाहर आ रहे हैं।
यहां पढ़ें – शराब घोटाला केस में 177 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे केजरीवाल, इन शर्तों पर मिली जमानत
सम्बंधित ख़बरें
छोटी सी गलती और सोनम को मिली जमानत…राजा रघुवंशी केस में SC में मेघालय सरकार की दलील, कोर्ट ने क्या कहा?
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MCD को फटकार; दिल्ली समेत कई निकायों पर उठे सवाल
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में सोनम का जवाबी हलफनामा, बोली- मुझे झूठे आरोपों में फंसाया गया
Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
उन्होंने कहा, ‘‘वह अभियुक्त हैं। उनके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। क्या दिल्ली को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए? यह वही ‘पापी’ आप (आम आदमी पार्टी) है, जिसके रग-रग में एक-एक बूंद में भ्रष्टाचार भरा है। मुख्यमंत्री बेल वाला, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बेल वाले, नेता संजय सिंह बेल वाले… यह कैसी पार्टी है भाई। कोई नैतिकता नहीं बची है?”
भाटिया ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है केजरीवाल कुर्सी पर ‘फेविकोल’ डालकर बैठे हैं और उन्होंने तय कर रखा है कि कुछ भी हो जाए पद नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह जो फटकार (अदालत की) लगी है, जो सशर्त जमानत मिली है… हम मांग करते हैं कि ‘कट्टर बेईमान, पापी’ अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें । वरना जनता के पास बहुत ताकत है। आप देखिएगा, वह भी दिन आएगा जब वह इस्तीफा देंगे।”
यहां पढ़ें – कोलकाता कांड : चिकित्सकों का स्वास्थ्य भवन के बाहर आज तीसरे दिन भी धरना जारी
जानकारी दें कि भाटिया ने कहा कि केजरीवाल पहले कहा करते थे कि अगर किसी पर आरोप भी लग जाए तो उसे तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उनसे नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती। एक दिन भी अगर कोई मुख्यमंत्री जेल में हो तो वह बहुत है इस्तीफा देने के लिए।”
बेंट ने अपने फैसले में कहा कि अपीलकर्ता की गिरफ्तारी अवैध नहीं थी और जांच के उद्देश्य से किसी ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कोई बाधा प्रतीत नहीं होती, जो पहले से ही किसी अन्य मामले में हिरासत में हो। अदालत की ओर से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के लिए ‘पिंजरे का तोता’ वाली टिप्पणी के बारे पूछे जाने पर भाटिया ने कहा कि उसे कांग्रेस ने ऐसा बनाया था। उन्होंने कहा, ‘‘सीबीआई आज बाज बन चुका है। भ्रष्टाचारियों को नोंच और काट रहा है। इसलिए भ्रष्टाचारियों को दर्द हो रहा है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Delhi cm arvind kejriwal get bail bjp aap leaders reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा: फिर्यादी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने पर मामला दर्ज, ACB के जाल में करडी थाने का हवलदार
Jul 10, 2026 | 07:04 AMMoshi Building Collapse: कचरे के ढेर में दबे 8 लोग अब भी भगवान भरोसे, दिन-रात जारी रेस्क्यू; 1 लाश मिली
Jul 10, 2026 | 07:04 AMनागपुर: तलाक के बाद मानसिक तनाव में महिला ने की आत्महत्या, घर में मिला सुसाइड मैसेज
Jul 10, 2026 | 07:00 AMइंग्लैंड के आगे बेबस दिखी टीम इंडिया, 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार; सीरीज भी गंवाई
Jul 10, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 जुलाई LIVE: आज से न्यूजीलैंड दौरे पर PM नरेंद्र मोदी; दिल्ली समेत 18 राज्यों में IMD अलर्ट
Jul 10, 2026 | 06:55 AMअब नागपुर से तैयार होंगे अमेरिका के लिए AI सॉल्यूशंस; ग्लोबल कंपनी के अधिग्रहण के बाद मिहान का बढ़ा वैश्विक कद
Jul 10, 2026 | 06:47 AMAlok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
Jul 10, 2026 | 06:43 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














