-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kolkata Incident Doctors Protest Continues For The Third Day Outside The Health Building
कोलकाता कांड : चिकित्सकों का स्वास्थ्य भवन के बाहर आज तीसरे दिन भी धरना जारी
- Written By: राहुल गोस्वामी
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल मामले में आज यानी शुक्रवार को भी राज्य के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य भवन के बाहर लगातार तीसरे दिन भी धरना जारी रखा और अपना काम बंद रखा।

(डिज़ाइन फोटो)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल मामले को लेकर जारी गतिरोध को सुलझाने के लिए कनिष्ठ चिकित्सकों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के बीच एक दिन पहले प्रस्तावित बैठक के विफल हो जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने आज यानी शुक्रवार को भी राज्य के स्वास्थ्य भवन के बाहर लगातार तीसरे दिन भी धरना जारी रखा और अपना काम बंद रखा।
महिला चिकित्सक और उनके परिजनों को न्याय दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल 26 मेडिकल कॉलेजों से लगभग 30 चिकित्सक बैठक के लिए नबान्न (राज्य सचिवालय) पहुंचे थे, लेकिन राज्य सरकार द्वारा वार्ता के सीधे प्रसारण संबंधी उनकी मांग को नहीं मानने के कारण चिकित्सकों ने बैठक से ही इनकार कर दिया था।
यहां पढ़ें – हरियाणा चुनाव: जारी हुई BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़! रैली में मचे बवाल के बीच वायरल हुआ VIDEO
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
TMC फंड केस: ED ने कोलकाता समेत 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ की छापेमारी, चार्टर्ड फ्लाइट कनेक्शन की जांच तेज
इस बाबत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जूनियर चिकित्सकों के साथ बैठक का सीधा प्रसारण नहीं किया जा सकता, जैसा कि उनकी मांग है क्योंकि यह मामला उच्चतम न्यायालय में फिलहाल विचाराधीन है।
#WATCH | RG Kar Medical College & Hospital rape-murder incident | Morning visuals from Swasthya Bhawan, Salt Lake area of West Bengal’s Kolkata where junior doctors continue their protest. pic.twitter.com/3L488kT8YV — ANI (@ANI) September 13, 2024
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने इसे रिकॉर्ड करने और जरूरत पड़ने पर न्यायालय की अनुमति से रिकॉर्डिंग उन्हें (जूनियर डॉक्टरों को) सौंपने की व्यवस्था की है। प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने कहा कि ‘स्वास्थ्य भवन’ के बाहर उनका धरना तब तक जारी रहेगा जब तक पुलिस आयुक्त, स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य सेवा निदेशक और चिकित्सा शिक्षा निदेशक को निलंबित करने सहित प्रमुख मांगें पूरी नहीं हो जातीं। जूनियर चिकित्सकों के संगठन के एक सदस्य ने कहा, ”हम अपना काम फिर से शुरू करना चाहते हैं, लेकिन तब तक शुरू नहीं करेंगे जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।”
यहां पढ़ें – शराब घोटाला केस में 177 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे केजरीवाल, इन शर्तों पर मिली जमानत
#WATCH | West Bengal | A women-run Durga Pooja committee in Hakimpara, Siliguri allegedly rejected the honorarium offered by CM Mamata Banerjee Secretary of the committee, Neli Bhowmik says, “We had a meeting in which we took this decision – not to accept the honorarium of Rs… pic.twitter.com/u0D9i8YvpH — ANI (@ANI) September 12, 2024
गौरतलब है कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ने बार-बार चिकित्सकों से काम पर लौटने का आग्रह किया है। वहीं पश्चिम बंगाल सरकार और चिकित्सकों के बीच बीते गुरुवार को वार्ता नहीं हो सकी। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वे अब भी बैठक को तैयार हैं लेकिन वार्ता पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, जो तभी संभव है जब बैठक का सीधा प्रसारण किया जाए।
चिकित्सकों ने आज कहा कि कई लोगों ने प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाई है। उन्होंने दुर्गा पूजा उत्सव के अपने बजट में कटौती कर हमें भोजन और अन्य सामग्री पहुंचाई या फिर अपना जन्मदिन प्रदर्शनकारियों के साथ मनाकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। प्रदर्शनकारी चिकित्सकों को मिठाई बांटते हुए एक पिता ने कहा, ”मैं अपनी 11 वर्षीय बेटी के भविष्य के लिए इन चिकित्सकों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करता हूं।”
एक प्रदर्शनकारी चिकित्सक ने कहा, ”आरजी कर मामले में न्याय के लिए इस प्रयास में इस तरह के समर्थन से हम अभिभूत हैं और यह हमें अपना मनोबल ऊंचा रखने में मदद कर रहा है।” सॉल्ट लेक स्थित ‘स्वास्थ्य भवन’ और उसके आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Kolkata incident doctors protest continues for the third day outside the health building
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा: फिर्यादी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने पर मामला दर्ज, ACB के जाल में करडी थाने का हवलदार
Jul 10, 2026 | 07:04 AMMoshi Building Collapse: कचरे के ढेर में दबे 8 लोग अब भी भगवान भरोसे, दिन-रात जारी रेस्क्यू; 1 लाश मिली
Jul 10, 2026 | 07:04 AMनागपुर: तलाक के बाद मानसिक तनाव में महिला ने की आत्महत्या, घर में मिला सुसाइड मैसेज
Jul 10, 2026 | 07:00 AMइंग्लैंड के आगे बेबस दिखी टीम इंडिया, 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार; सीरीज भी गंवाई
Jul 10, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 जुलाई LIVE: आज से न्यूजीलैंड दौरे पर PM नरेंद्र मोदी; दिल्ली समेत 18 राज्यों में IMD अलर्ट
Jul 10, 2026 | 06:55 AMअब नागपुर से तैयार होंगे अमेरिका के लिए AI सॉल्यूशंस; ग्लोबल कंपनी के अधिग्रहण के बाद मिहान का बढ़ा वैश्विक कद
Jul 10, 2026 | 06:47 AMAlok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
Jul 10, 2026 | 06:43 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














