-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Coup In Bangladesh Nobel Laureate Mohammad Yunus Can Become Pm What Will Be The Impact On India
बांग्लादेश में तख्तापलट, नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बन सकते हैं PM, भारत पर क्या होगा असर
- Written By: राहुल गोस्वामी
बांग्लादेश इस समय सबसे बड़े संकट से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अचानक पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है। शेख हसीना की सरकार का भारत के प्रति झुकाव रहता था। मगर, जिस तरह वे देश छोड़कर भागीं है। इससे एक बात साफ हो गई है कि वहां कट्टरपंथी तत्वों का उदय हो रहा है।

डिज़ाइन फोटो
नई दिल्ली: जहां एक तरफ बांग्लादेश में बीते 2 महीने से चल रहे आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के बाद यहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बीते सोमवार, 5 अगस्त को पद से इस्तीफा देकर देश ही छोड़ दिया और ढाका से अगरतला के रास्ते भारत पहुंचीं। वहीं राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM और विपक्षी नेता खालिदा जिया की रिहा करने का आदेश दिया है। उन्हें 2018 में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में 17 साल कारावास की सजा सुनाई गई थी।
खबर यह भी है कि अब नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री बने सकते हैं। इस बाबत आरक्षण विरोधी आंदोलन के कॉर्डिनेटर नाहिद इस्लाम ने आज कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार की रूपरेखा तैयार होगी। यूनुस ने बांग्लादेश में ग्रामीण बैंक की स्थापना की थी। गरीबी विरोधी अभियान के लिए उन्हें 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था।
यहां पढ़ें- बांग्लादेश की चार बार प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना का कैसा रहा सियासी सफर, अब छोड़ना पड़ा देश
सम्बंधित ख़बरें
India Russia Pact: भारत में 3000 रूसी सैनिकों की तैनाती और सैन्य लॉजिस्टिक समझौते का क्या है असली सच?
Trump G2 Formula: क्या अमेरिका और चीन की नई दोस्ती भारत और क्वाड के लिए है एक बड़ा खतरा?
UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए फ्रांस ने उठाई आवाज; G4 देशों के लिए भी की बड़ी मांग
UK India Trade: 15 जुलाई से लागू होगा UK FTA, 99 प्रतिशत उत्पादों पर खत्म होगा टैरिफ
भारत पर क्या असर
बांग्लादेश में फिलहाल अराजकता का माहौल है। यहां बड़ी संख्या में भीड़ सड़कों पर उतरी आई है और लूटपाट व आगजनी करने में लगी है। ऐसी भी खबर है कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं के घरों में भी आग लगाई जा रही है। हालांकि शेख हसीना की सरकार का भारत के प्रति झुकाव बहुत रहता था। मगर, जिस तरह से उनको देश छोड़कर भागना पड़ा है। इससे यह बात साफ है कि देश में कट्टरपंथी तत्वों का उदय हो रहा है। शेख हसीना की पार्टी ने इसे पीछे जमात-ए-इस्लामी को जिम्मेदार बता रही है। जिस पर पाकिस्तान का समर्थक होने का आरोप पहले भी लगता रहा है।
भारतीय सीमा सुरक्षित
इधर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि बांग्लादेश में मची उथल-पुथल के बीच पड़ोसी मुल्क से लगी भारतीय सीमा सुरक्षित है और लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। राज्यपाल बोस ने एक ‘निगरानी समिति’ भी गठित की, जो भ्रामक सूचनाओं पर लोगों को जानकारी देने के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। वहीं भारत सरकार बंगाल का समर्थन कर रही और सीमाओं की सुरक्षा के लिए मजबूत व प्रभावी कदम उठा रही है।
यहां पढ़ें- मुश्किल हालातों में पहले भी भारत की शरण में आ चुकी हैं शेख हसीना, जानिए पूरी कहानी
जानकारी दें कि इससे पहले भारत केही पड़ोसी देश श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद यहां राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की सरकार के खिलाफ हिंसक आंदोलन हुआ था। यहां भी जुलाई 2022 में ऐसी ही एक विकट स्थिति बनी थी। तब श्रीलंका के लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे और राष्ट्रपति भवन में घुस गए थे।
Coup in bangladesh nobel laureate mohammad yunus can become pm what will be the impact on india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yoga Challenge: सुबह 10 मिनट योग या 10 मिनट मोबाइल? 30 दिन बाद दिखेंगे ये बदलाव
Jun 19, 2026 | 09:23 AMMain Vaapas Aaunga Day 7: इम्तियाज-दिलजीत की जोड़ी का चला जादू, सातवें दिन कमाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें
Jun 19, 2026 | 09:22 AMविश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि
Jun 19, 2026 | 09:14 AMWomen’s World Cup: टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, इस RCB स्पिनर की हुई एंट्री
Jun 19, 2026 | 09:09 AMमानसून से पहले अलर्ट: बस ऑपरेटरों को आरटीओ की सख्त हिदायत, पानी भरे पुल-पुलियों से नहीं गुजरें वाहन
Jun 19, 2026 | 09:03 AMगोंदिया में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने सौंपा ज्ञापन, कहा- महंगाई के नया रिकॉर्ड बना रही BJP
Jun 19, 2026 | 08:59 AMHaunted 3D Day 7: ‘हॉन्टेड 3D’ का धमाल जारी, 7वें दिन कमाई से सबको चौंकाया, पहले हफ्ते में बटोरे इतने करोड़
Jun 19, 2026 | 08:53 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM














