-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Congress Rahul Gandhi Bengaluru Court Defamation Case Bjp Karnatka
आज बंगलूरू की अदालत में राहुल गांधी होंगे पेश, BJP ने लगाया था मानहानि का आरोप
- Written By: राहुल गोस्वामी

राहुल गांधी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आज यानी 7 जून शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में बंगलूरू की अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच हुए हैं। वह मानहानि के एक मामले में विशेष अदालत में पेश होने के लिए जल्द ही बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि, कोर्ट ने 2023 राज्य विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यधारा के समाचार पत्रों में कथित अपमानजनक विज्ञापन के प्रकाशन के संबंध में कर्नाटक BJP द्वारा लाए गए मानहानि के मुकदमे के संबंध में राहुल गांधी को 7 जून को पेश होने के लिए कहा है।दरअसल राहुल पर मुख्यधारा के समाचार पत्रों में मानहानिकारक विज्ञापन जारी करने का संगीन आरोप है। साल 2023 विस चुनावों से पहले दिए गए विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन BJP सरकार पर 2019-2023 के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था।
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi reaches Delhi airport. He will shortly leave for Bengaluru to appear before a special court in a defamation case. The Court has asked Rahul Gandhi to appear before it on June 7 in connection with a defamation lawsuit brought by the Karnataka… pic.twitter.com/Kc4ZxWRC4c — ANI (@ANI) June 6, 2024
क्या है मामला
साल 2023 को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हुए थे। तब कांग्रेस ने तत्कालीन BJP सरकार पर 2019-2023 के शासनकाल के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का एक बड़ा आरोप लगाया गया था। जिसके बाद कर्नाटक BJP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ मानहानि मुकदमा भी दर्ज कराया था।
जा चुकी है राहुल की सांसदी
जानकारी दें कि इससे पहले, बीते 23 मार्च 2023 को सूरत की CJM कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। दरअसल उन्हें मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी के कारण यह सजा सुनाई गई थी। इसके अगले ही दिन यानी 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता जाने का आदेश भी जारी कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Karnataka: SIR अभियान पर भाजपा का बड़ा हमला, मतदाता सूची में बांग्लादेशी नागरिकों के नाम जोड़ रही कांग्रेस
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
इस बाबत नियम के अनुसार, अगर किसी भी सांसद या विधायक को दो साल या इससे अधिक की सजा होती है तो उसकी सदस्यता चली जाती है। तब राहुल के साथ भी ऐसा ही हुआ था। हालांकि, बाद में राहुल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली थी और अदालत ने उनकी सजा पर रोक लगा दी थी।
Congress rahul gandhi bengaluru court defamation case bjp karnatka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 04 July 2026: शनिवार के दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल
Jul 04, 2026 | 12:15 AMFig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
Jul 03, 2026 | 11:41 PMबुरहानपुर में लोगों का फूटा गुस्सा, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर चंपत राय का पुतला दहन; देखें VIDEO
Jul 03, 2026 | 11:35 PMसीहोर में ED की कार्यवाही भी बेअसर! ‘पिपलियामीरा’ में नाम बदलकर फिर शुरू हुई सील बंद पनीर फैक्ट्री
Jul 03, 2026 | 11:19 PMदिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर
Jul 03, 2026 | 11:17 PMचढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 03, 2026 | 11:07 PMरास्ता पूछा तो 15 मिनट साथ चल पड़ीं जापानी लड़कियां, टोक्यो में मिली इंसानियत ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 03, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM














