प्रियंका गांधी ने उकसाया...तो कांग्रेस सांसदों ने ओम बिरला को दी गालियां, किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा आरोप

Parliament Budget session: संसद के बजट सत्र में 2 फरवरी से शुरू हुआ हंगामा लगातार जारी है। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है।
congress mps hurled abuses at speaker om birla after priyanka gandhi provocation rijiju claim
ओम बिरला, प्रियंका गांधी व किरेन रिजिजू (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र में 2 फरवरी से शुरू हुआ हंगामा लगातार जारी है। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है। रिजिजू ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चैंबर में घुसकर उन्हें गालियां दी हैं।

संवाददाताओं से बातचीत में किरेन रिजिजू ने कहा कि कम से कम 20-25 कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर के चेंबर में घुस गए और उन्हें गालियां दीं। उन्होंने कहा कि मैं भी वहां था। लोकसभा अध्यक्ष बहुत नरम दिल इंसान हैं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होती। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर कांग्रेस लीडर भी सांसदों को उकसा रहे थे।

रिजिजू ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसदों ने न सिर्फ स्पीकर के साथ बदतमीजी के साथ ही संसद के नियमों का भी उल्लंघन किया है। वे स्पीकर के चेंबर में गए और उन्हें गालियां दीं। स्पीकर ने एक रूलिंग दी थी, लेकिन उसका पालन नहीं किया गया। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें बोलने के लिए किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है। वह बिना किसी नियम के अपनी मर्जी से बोलेंगे।

और क्या कुछ बोले संसदीय कार्य मंत्री?

संसदीय कार्य मंत्री ने आगे कहा कि संसद में जब तक आसन की तरफ से इजाजत नहीं दी जाती तब तक कोई भी सदस्य सदन में नहीं बोल सकता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री भी आसन की तरफ से अनुमति मिलने के बाद ही बोलते हैं। हर कोई परमिशन लेकर ही बोलता है। किरेन रिरिजू के ये आरोप संसद में सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते टकराव के बीच आए हैं।

ओम बिरला पर ‘पार्टीबाजी’ का आरोप

इससे पहले मंगलवार को विपक्षी पार्टियों ने ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर के पद से हटाने के लिए नोटिस दिया था। नोटिस उन पर ‘खुलेआम पार्टीबाजी’ करने का आरोप लगाया गया और मांग की गई कि मामले के सुलझने तक ओम बिरला सदन की अध्यक्षता नहीं करेंगे।

संसद में विपक्षी नेताओं ने बिरला पर राहुल गांधी को न बोलने देने और कांग्रेस सांसदों के खिलाफ ‘झूठे दावे’ करने का भी आरोप लगाया है। विपक्ष ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में 'अचानक हुई कार्रवाई' का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रपति के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने के लिए सदन में न आने का आग्रह किया था।

दूसरी तरफ भाजपा ने ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के नोटिस की कड़ी आलोचना की और इसे संसदीय संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश बताया। मंगलवार को किरेन रिजिजू ने दावा किया कि अगर भाजपा सांसदों को पीएम मोदी के भाषण के दिन कांग्रेस सदस्यों से भिड़ने दिया जाता तो लोकसभा में स्थिति बिगड़ सकती थी।

जारी किया 4 फरवरी का वीडियो

इसके अलावा रिजिजू ने 4 फरवरी की कार्यवाही का वीडियो फुटेज जारी किया। इस वीडियो में विपक्षी महिला सांसद ट्रेजरी बेंच के पास जाती हुई दिख रही हैं। वीडियो को लेकर रिजिजू ने सवाल पूछा कि क्या इस तरह के व्यवहार को सही ठहराया जा सकता है। विपक्ष द्वारा सदन की कार्यवाही बाधित करने का ऐसा दृश्य पहले नहीं दिखा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com