-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Congress Internal Rift Manish Tiwari Shukla Tharoor Gone Anti Rahul And Party
तिवारी, शुक्ला, थरूर तोड़ रहे कांग्रेस का गुरूर, राहुल के दावे को कर रहे चकनाचूर
- Written By: सौरभ शर्मा
Rahul Gandhi के डेड इकॉनमी वाले बयान पर जिस तरह से ट्रंप के सुर में सुर मिलाते हुए सरकार के खिलाफ एक रणनीतिक तैयारी का प्रयास करने की कोशिश की गई इस पर उनकी पार्टी के ही नेताओं ने उनका साथ नहीं दिया।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, मनीष तिवारी व शशि थरूर (फोटो- सोशल मीडिया)
Congress Internal Rift News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन से लेकर सड़क तक मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। राहुल गांधी इस समय मोदी सरकार और भाजपा को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। ऐसे में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया और भारत की अर्थव्यवस्था को ‘डेड’ बताया, तो राहुल ने इस पर पलटवार करने में कतई देरी नहीं की और ट्रंप के सुर से सुर मिलाते हुए राहुल गांधी ने कहा, “हां, ये तो सही है कि भारत की अर्थव्यवस्था मृत हो चुकी है। उन्होंने इस पर आगे कहा कि ये बात सिर्फ प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर सभी जानते हैं।”
मामले पर आगे बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अडानी की मदद के लिए देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। इस तरह राहुल गांधी ने ‘डेड इकॉनमी’ की थ्यौरी को और हवा देकर मोदी सरकार के खिलाफ एक राजनीतिक एजेंडा तय करने की चाल चलने का प्रयास किया। लेकिन राहुल गांधी के इस मुद्दे को खुद कांग्रेसी ही फेल करने में तुरंत लग गए और इसकी हवा निकालने में ज्यादा समय नहीं लगने दिया।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, शशि थरूर और राजीव शुक्ला के बयानों पर ध्यान दें तो वे राहुल गांधी के बयान से बिल्कुल उलटे नजर आते हैं। इधर राहुल गांधी ट्रंप के दावे का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं थरूर, तिवारी और शुक्ला की बात अलग है। तीनों कांग्रेसी नेता ट्रंप के विचारों का खंडन करने में लग गए और उन्होंने इसे गलत बता दिया।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल के लौटते ही पंजाब में कांग्रेस के होंगे दो फाड़! अमित शाह से मिले पूर्व डिप्टी CM रंघावा, मचा बवाल
‘कांग्रेस बहुत जल्द खत्म हो सकती है’… तरुण चुघ का बड़ा दावा, गिनाईं पार्टी की कमजोरियां
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
‘डेड इकॉनमी’ पर मोदी को घेरने की राहुल की चाल को नाकाम
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए भारत की डेड इकॉनमी वाले बयान पर राहुल गांधी ने सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि हां, वह सही हैं। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर, सब जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था एक डेड इकॉनमी बन चुकी है। इसके बाद, संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल ने कहा, “मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बात कही है।” उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक डेड इकॉनमी है। भाजपा ने अडानी की मदद के लिए हमारी अर्थव्यवस्था और विदेश नीति को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि मोदी सरकार ने देश की आर्थिक नीति, हमारी रक्षा नीति और विदेश नीति को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ एक व्यक्ति के लिए काम करते हैं, वह अडानी के लिए काम करते हैं। सभी छोटे व्यवसाय बर्बाद हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश को बर्बाद करने मे लगे हुए हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यह बताने में लगे हैं कि मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है और वह ऐसा सिर्फ अपने उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कर रहे हैं। इस तरह राहुल की रणनीति मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करने की है और इसे जनता का समर्थन हासिल करने की रणनीति माना जा रहा है।
तिवारी, शुक्ला और थरूर राहुल से कैसे अलग
मोदी सरकार को घेरने की राहुल गांधी की रणनीति को भाजपा नहीं, बल्कि खुद कांग्रेसी ही नाकाम कर रहे हैं। जिस दिन राहुल गांधी ने ट्रंप के अर्थव्यवस्था के खत्म होने वाले बयान का समर्थन किया, उसी दिन कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने अमेरिकी राष्ट्रपति के विचारों का खंडन करते हुए कहा कि वह गलत हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था खत्म नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा कि देश में आर्थिक सुधारों की शुरुआत पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह के कार्यकाल में हुई थी। अटल बिहारी वाजपेयी ने उन सुधारों को आगे बढ़ाया और मनमोहन सिंह ने अपने दस साल के कार्यकाल में इसे मजबूत किया। मौजूदा केंद्र सरकार ने भी इस पर काम किया है। हमारी आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी कमजोर नहीं है।
मृत अर्थव्यवस्था के सवाल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह बिल्कुल भी मृत नहीं है। टैरिफ के सवाल पर थरूर ने कहा कि अभी व्यापार वार्ता चल रही है और इस पर पॉसिबिलटि है कि इसमें कमी आएगी। उन्होंने कहा अगर ये नहीं हो पाता है, तो निश्चित ही हमारे निर्यात को इससे नुकसान होगा, क्योंकि अमेरिका भारत के लिए बहुत बड़ा मार्केट है। वहीं इसी मामले पर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके मनीष तिवारी ने कहा कि ये आत्मनिर्भर भारत की ताकत को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब भारत की स्ट्रेटजिक ऑटोनॉमी का सबूत है, जिसकी शुरुआत नेहरू के गुटनिरपेक्षता से हुई थी और अब यह पीएम मोदी की आत्मनिर्भर भारत की सोच का हिस्सा है।
कांग्रेसी ही राहुल के एजेंडे को नाकाम कर रहे हैं
राजीव शुक्ला, शशि थरूर और मनीष तिवारी का यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ और मृत अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी पूछ रहे हैं कि ट्रंप के साथ आपकी दोस्ती कहां चली गई? भारत इसका खामियाजा भुगत रहा है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के डेड इकॉनमी वाले बयान पर CM सरमा, बोल-इनकी सोच में भारत के लिए जहर
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश कैसे चला रही है? उन्हें देश चलाना नहीं आता। पूरी तरह से असमंजस की स्थिति है। शुक्ला, थरूर और तिवारी के बयान देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर राहुल गांधी के बयानों के उलट नजर आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने राजीव शुक्ला का एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें वह संसद में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी अर्थव्यवस्था के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। उन्होंने कांग्रेस और यूपीए सरकार द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों का जिक्र किया और भाजपा पर बिना किसी कारण के पार्टी और गांधी परिवार पर हर समय हमला करने का आरोप लगाया।
Congress internal rift manish tiwari shukla tharoor gone anti rahul and party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट
Jul 07, 2026 | 08:39 PMसीहोर में लुटेरी दुल्हन का आतंक: शादी के 3 दिन बाद गहने और 2 लाख लेकर फरार, न्याय के लिए भटक रहा परिवार
Jul 07, 2026 | 08:35 PMSTEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
Jul 07, 2026 | 08:33 PMब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो इन सब्जियों से बना लें दूरी, नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है ग्लूकोज लेवल
Jul 07, 2026 | 08:27 PMसीहोर में करोड़ों की नई बिल्डिंग पहली ही बारिश में पानी-पानी; अफसरों ने आंखें मूंदकर लिया हैंडओवर
Jul 07, 2026 | 08:22 PMWayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में अब तक 5 लोगों की हुई मौत; 3 अभी भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
Jul 07, 2026 | 08:21 PMEXCLUSIVE: ‘जल्द होगा सुधार…’, इंदौर के ‘अदृश्य’ अस्पताल पर क्या बोले MP के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला
Jul 07, 2026 | 08:03 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














