राहुल गांधी चुनाव आयोग पर फोड़ेंगे 'एटम बम', बोले- EC कर रहा राष्ट्रद्रोह

Rahul Gandhi On Election Commission: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो सबूत है वह एटम बम की तरह है।
राहुल गांधी चुनाव आयोग पर फोड़ेंगे 'एटम बम', बोले- EC कर रहा राष्ट्रद्रोह
राहुल गांधी (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Rahul Gandhi Accuse EC: राहुल गांधी ने हाल ही में चुनाव आयोग पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया है कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए ‘वोट चोरी’ कर रहा है। राहुल ने कहा कि उनके पास जो सबूत हैं वो ‘एटम बम’ की तरह हैं, जिसके फटने के बाद आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी।

राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने पहले ही कई मौकों पर बोला है कि वोट चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अब तो हमारे पास इसके एकदम पुख्ता सबूत हैं। चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है और मैं हल्के-फुल्के अंदाज में नहीं बोल रहा हूं, मैं 100 प्रतिशत सबूत के साथ बोल रहा हूं।

चुनाव आयोग वोट चोरी करा रहा

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि हम जैसे ही ये जारी करेंगे, पूरे देश को पता लग लग जाएगा कि आयोग वोट चोरी करा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्शन कमीशन ये सब भाजपा के लिए करा रहा है। चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि हमें मध्य प्रदेश (विधानसभा चुनाव) में संदेह हुआ था, लोकसभा चुनाव में संदेह था, बाद के विधानसभा चुनावों में भी मतदाता जोड़े गए। इसके बाद हमने अपनी जांच शुरू की और इस दैरान छह महीने लगे। उन्होंने कहा कि जो हमें मिला है वो एटम बम है, जब फटेगा तो इलेक्शन कमीशन आपको कहीं नहीं दिखेगा।

राष्ट्रद्रोह कर रहे हैं चुनाव अधिकारी

राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं बड़ी गंभीरता से बोल रहा हूं कि चुनाव आयोग में जो भी ये काम कर रहे हैं, आपको हम छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं, ये राष्ट्रद्रोह है। आप सेवानिवृत्त हो गए हों, या कहीं भी हों, आपको हम ढूंढ़कर निकालेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कुछ सप्ताह से लगातार ये दावा कर रहे हैं कि कर्नाटक में एक लोकसभा चुनाव क्षेत्र में उनकी पार्टी ने मतदाता सूचियों की जांच करवाई है जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता देखने को मिली है तथा जल्द ही इसकी डिटेल सार्वजनिक की जाएगी।

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

बीते 24 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस दावे पर चुनाव आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई थी। आयोग ने कहा था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने न केवल ‘‘बेबुनियाद आरोप’’ लगाए हैं, बल्कि एक संवैधानिक संस्था को ‘‘धमकाने’’ की भी कोशिश की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com