-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Congress Forms Screening Committee For Elections In 5 States Priyanka Gandhi Gets Command Of This State
कांग्रेस ने 5 राज्यों के चुनावों के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, प्रियंका को मिली इस राज्य की कमान
- Written By: रंजन कुमार
Congress Screening Committee: कांग्रेस ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। प्रियंका गांधी असम, मधुसूदन मिस्त्री केरल की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता करेंगे।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी। इमेज-सोशल मीडिया
Congress News: कांग्रेस ने केरल, असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को असम के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता मिली है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार असम से संबंधित स्क्रीनिंग कमेटी में प्रियंका के साथ सप्तगिरि उलाका, इमरान मसूद और श्रीवेला प्रसाद को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।
असम चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं। राज्य में भाजपा सत्ता में है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती है। ऐसे में प्रियंका की भूमिका सिर्फ टिकट चयन तक सीमित नहीं रहेगी। संगठन को धार देने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की भी होगी।
किसे मिली तमिलनाडु और पुडुचेरी की जिम्मेदारी?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में केरल के लिए गठित कमेटी में सैयद नासिर हुसैन, नीरज डांगी और अभिषेक दत्त शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को तमिलनाडु और पुडुचेरी से संबंधित स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। यशोमती ठाकुर, जीसी चंद्रशेखर और अनिल यादव को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
नए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
प्रियंका गांधी की टिप्पणी के बाद चर्चा में आए IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी, जानें उनका परिचय
Hon’ble Congress President has constituted the Screening Committees for the forthcoming Assembly Elections in Kerala, Assam, Tamil Nadu & Puducherry, and West Bengal, as enclosed, with immediate effect. pic.twitter.com/k21nu2lHxm — INC Sandesh (@INCSandesh) January 3, 2026
यह भी पढ़ें: कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव लड़ने की रणनीति में किया बड़ा बदलाव, बागी नेताओं के लिए बनाया ‘चक्रव्यूह’
बीके हरिप्रसाद को पश्चिम बंगाल की अध्यक्षता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद को पश्चिम बंगाल के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता सौंपी गई है। मो. जावेद, ममता देवी और बीपी सिंह को भी कमेटी में जगह दी गई है। स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट पर टिकट के लिए दावेदारी करने वालों में से कुछ लोगों के नाम पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजती है, जहां उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगती है। केरल, असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी राज्यों में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव संभावित है।
कमबैक की तैयारी
इस साल में होने वाले इन विधानसभा चुनावों के जरिए कांग्रेस फिर कमबैक की तैयारी कर रही है। इसके लिए पार्टी बेरोजगारी, मनरेगा जैसे मुद्दों पर जनता का ध्यान आकर्षित कर सकती है। हालांकि, पार्टी के सामने संगठन से लेकर गठबंधन की पार्टियों को मजबूत करना एक चुनौती होगी।
Congress forms screening committee for elections in 5 states priyanka gandhi gets command of this state
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMकमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
Jul 29, 2026 | 08:45 AMCWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल
Jul 29, 2026 | 08:42 AMमुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
Jul 29, 2026 | 08:34 AMStrait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
Jul 29, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












