कांग्रेस ने संघ पर साधा निशाना (सोर्स- सोशल मीडिया)
100 Years of RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) 1 अक्टूबर 2025 को अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रही है। पूरे देश में इसे लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस दौरान कांग्रेस ने आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने दावा किया कि यह एक ऐसी संस्था थी जिसने देश की आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं दिया, बल्कि भारत को गुलाम बनाए रखने के लिए अंग्रेजों की मदद की।
कांग्रेस ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक के बाद एक वीडियो शेयर किए, जिनमें उन्होंने आरएसएस और संघ के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर कई गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने दावा किया कि जब पूरा देश भारत छोड़ो आंदोलन के समय कांग्रेस और महात्मा गांधी के साथ खड़ा था, तब मुखर्जी और आरएसएस के बड़े नेता अंग्रेजों की मदद कर रहे थे।
कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जो आरएसएस आज राष्ट्रवाद का ढोंग करता है, वही 1942 में राष्ट्रवादी आंदोलन को कुचलने की साज़िश करता था। कांग्रेस ने कहा, जो आरएसएस की बात करता है, वही राष्ट्रविरोधी षड्यंत्र में भाग लेकर अंग्रेजों और मुस्लिम लीग का साथ देता है।
इतिहास के पन्नों में दर्ज है RSS के देशद्रोह का सबूत pic.twitter.com/JyAcnOZpky — Congress (@INCIndia) October 2, 2025
उन्होंने आगे कहा, जब देश में सच में आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी, तब आरएसएस के लोग सड़कों पर या जेल में नहीं थे। बल्कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और विनायक दामोदर सावरकर जैसे आरएसएस के नेता अंग्रेजों का साथ मिलकर भारत छोड़ो आंदोलन को कुचलने के लिए योजनाएं बना रहे थे। यहां तक कि सावरकर ने तो देश के लोगों से आह्वान किया था कि भारतीयों को कांग्रेस का नहीं, ब्रिटिश साम्राज्य का साथ देना चाहिए, क्योंकि उन्हें देश की आजादी से ज्यादा अपनी राजनीति अधिक प्रिय थी।
कांग्रेस ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्होंने बंगाल के गवर्नर को पत्र लिखा था। यह पत्र विरोध करने के लिए नहीं, बल्कि अंग्रेजी सरकार को भारत छोड़ो आंदोलन को दबाने के लिए अपना पूरा समर्थन देने हेतु लिखा गया था।
जब देश स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई लड़ रहा था, तब RSS के लोग इसे कुचलने की साजिश रच रहे थे। RSS के राष्ट्रद्रोह की कहानी 👇🏼 pic.twitter.com/LVW9y7mz59 — Congress (@INCIndia) October 2, 2025
यह भी पढ़ें: कोलंबिया में बोले राहुल गांधी…तो खनक उठी कंगना, बोलीं- विदेश जाकर खराब कर रहे भारत की छवि
कांग्रेस ने कहा, मुखर्जी ने यह काम मुस्लिम लीग में मंत्री रहते हुए किया था। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा, “कैसा राष्ट्रवादी, जो मुस्लिम लीग और अंग्रेजों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ खड़ा होता है?” इसके अलावा मुखर्जी ने अंग्रेजों को एक रणनीति भी दी कि कैसे भारत छोड़ो आंदोलन को दबाया जाए।