Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संघ के सहारे…2027 की नैया लगेगी किनारे? जब मुरझाया कमल का फूल तो भाजपा को याद आई भूल!

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 2027 को लेकर रणनीतिक स्तर पर काम शुरू कर दिया है। साथ ही लोकसभा चुनाव में हुई भूल को सुधारने पर भी जोर दिया जाने लगा है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 02, 2025 | 06:36 PM

सीएम योगी आदित्यनाथ (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

UP Politics: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 2027 को लेकर रणनीतिक स्तर पर काम शुरू कर दिया है। साथ ही लोकसभा चुनाव में हुई भूल को सुधारने पर भी जोर दिया जा रहा है। क्योंकि 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दूसरे नंबर पर आई थी। जिसका दंश अब भी चुभ रहा है।

यही वजह है कि अब प्रदेश सरकार के मंत्रियों की जिला बैठकों में संघ को प्राथमिकता मिलेगी। योगी सरकार अब नाम मात्र गठित जिला कोर कमेटियों को सक्रिय कर रही है। इन कमेटियों की मासिक बैठक होगी। प्रभारी मंत्री मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ताओं और अन्य व्यवस्थागत मुद्दों पर चर्चा होगी। समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

लोकसभा चुनाव में लचर प्रदर्शन

नए निर्देशों के मुताबिक, कोर कमेटियों की बैठकों में आरएसएस के दो प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। लोकसभा चुनाव के दौरान संघ और उससे जुड़े संगठन पहले की तरह सक्रिय नहीं दिखे। इसके और भी कारण रहे होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा।

सम्बंधित ख़बरें

Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने

UCC पर बीजेपी का बड़ा बयान: ‘एक देश में दो विधान नहीं’, कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप

संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब

कांग्रेस ने दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम को बनाया UP का प्रभारी, मायावती से की थी सीक्रेट मीटिंग

BJP-RSS के समन्वय पर जोर

बीजेपी न केवल 64 सीटों से घटकर 33 पर आ गई, बल्कि राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी भी बन गई। अब स्थिति में काफी बदलाव होता दिख रहा है। मौजूदा हालात में संघ और भाजपा दोनों एक-दूसरे की अहमियत समझ रहे हैं। यही वजह है कि अब समन्वय पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

पीडीए को मात देने की रणनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2027 की तैयारी और विपक्ष के पीडीए एजेंडे को कुंद करने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी को सक्रिय कर दिया है। पार्टी ने जिलों में जनप्रतिनिधियों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों की कोर कमेटियां भी बनाई हैं। हालांकि, ये कोर कमेटियां लगभग पूरे राज्य में निष्क्रिय हैं। इनकी बैठकें नहीं होतीं।

यह भी पढ़ें: लाठी-बुलडोजर और पुलिस को खुली छूट…उत्तर प्रदेश में दंगे हुए जीरो, सीएम योगी बन गए हीरो

नियमित संवाद बनाने का निर्देश

कई जिलों में जनप्रतिनिधियों और संगठन के कामकाज में विरोधाभास है। मुख्यमंत्री ने मासिक कोर कमेटियों की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन बैठकों में आरएसएस के सदस्यों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रभारी मंत्रियों को संघ परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने के लिए कहा गया है।

Cm yogi adityanath includes rss opinion in ministers meeting directions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 02, 2025 | 06:36 PM

Topics:  

  • BJP
  • RSS
  • UP Politics
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.