आगरा में बड़ा हादसा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 8 लड़के नदी में डूबे, 3 की मौत; 5 की तलाश जारी
UP News: आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 8 युवकों के नदी में डूबने की ख़बर सामने आ रही है। नदी से दो लोगों के शव को निकाल लिया गया है, जबकि 6 युवक अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 8 लड़के डूबे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 8 बच्चों के नदी में डूबने की ख़बर सामने आ रही है। अब तक नदी से 3 लड़कों के शव को निकाल लिया गया है, जबकि 5 बच्चे अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह दर्दनाक हादसा आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के डूंगरवाला स्थित उटांगन नदीं में हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और डीसीपी पश्चिमी मौके पर पहुंच गए हैं। लापता बच्चों की तलाश की जा रही है। नदी में डूबे बच्चों लड़कों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
हादसे से मची चीख-पुकार
नदी में डूबकर लापता हुए लड़कों में सचिन, ओके, भगवती, हरेश, और ओमपाल शामिल हैं। सभी लड़कों की उम्र 15 से 20 वर्ष की बीच बताई जा रही है। इस भयावह हादसे ने समूचे इलाके में कोहराम मचा दिया है। चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘कानून बनाना संसद का काम, हमारा नहीं’, हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; याचिका खारिज
परमाणु शक्ति बना बांग्लादेश…रूस की मदद से शुरू किया अपना पहला न्यूक्लिक पावर प्लांट, भारत-PAK को देगा टक्कर!
OPEC से 59 साल बाद अलग हो रहा UAE, सऊदी से तनाव या उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी, इन 6 सवालों से समझें पूरा गणित
राघव चड्ढा को बचाने की प्रियंका चोपड़ा ने ली थी गारंटी? नवजोत कौर ने ईडी की रेड और बगावत का खोला कच्चा चिट्ठा!
डीएम ने दी घटना की जानकारी
घटना को लेकर आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि दोपहर 1.30 बजे से 2.00 बजे की बीच में सूचना प्राप्त हुई कि डूंगरवाला में 7-8 बच्चे डूब गए हैं। इसके बाद एसीपी एसडीएम आदि मौके पर पहुंचे। तीन बच्चों के शवों को नदी से निकाला जा चुका है। बाकी की तलाश जारी है। मौके पर पहुंची जल पुलिस लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।
मूर्ति को लेकर बीच धारा में गए
डीएम ने आगे कहा कि नदी में विसर्जन के लिए निर्धारित स्थल पुल के ठीक बगल में है। वहां प्रॉपर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। लेकिन लोगों ने मना करते हुए कहा कि वह राजस्थान में जाकर करेंगे। उन्होंने बड़ी मूर्ति पहले ही प्रवाहित कर दी थी। जबकि छोटी को लेकर बीच धारा में चले गए। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
यह भी पढ़ें: 2 लड़कों को उतारा मौत के घाट…फिर पत्नी-बेटियों के साथ खुद को जिंदा जलाया, UP से आई सनसनीखेज वारदात
फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। लापता लड़कों को युद्धस्तर पर खोजा जा रहा है। वहीं, घटनास्थल पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है। इतना ही नदी के किनारे गांव वालों का मजमा जुटा हुआ है।
