-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Rss Centenary Celebrations Today Sarsanghchalak Speech Ramnath Kovind Attend
आज मनाया जाएगा RSS का शताब्दी समारोह, सरसंघचालक के भाषण पर होगा ध्यान, रामनाथ कोविंद भी होंगे शामिल
- Written By: प्रिया जैस
Rashtriya Swayamsevak Sangh: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज यानी 2 अक्टूबर को अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की खास मौजूदगी रहेगी।

आरएसएस शताब्दी समारोह (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी समारोह 2 अक्टूबर को सुबह 7.40 बजे रेशिमबाग मैदान में आयोजित किया गया है। संघ के कार्य का 100वां वर्ष होने के कारण इस वर्ष विशेष महत्व दिया जा रहा है। सभी की नजर इस पर है कि सरसंघचालक मोहन भागवत शताब्दी वर्ष में क्या कहेंगे। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि रहेंगे।
कोविंद नागपुर पहुंचने ही दीक्षाभूमि और महल स्थित हेडगेवार भवन पहुंचे। इसके बाद संघ मुख्यालय पहुंचे और वहां पर लगभग डेढ़-दो घंटे का समय बिताया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे शस्त्रपूजन के साथ होगी। कार्यक्रम में 21,000 स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे जिनमें देश-विदेश के अतिथि भी शामिल होंगे, इसलिए एक तरह से शताब्दी वर्ष में इस अवसर पर संघ की शक्ति देखने को मिलेगी।
इनकी खास उपस्थिति में होगा शताब्दी समारोह
लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता, डेक्कन इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक केवी कार्तिक और बजाज फिनसर्व के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजीव बजाज भी इस समारोह में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री, भाजपा सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। समारोह के लिए स्वयंसेवकों और प्रशासन द्वारा भव्य व्यवस्था की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
यूपी फतह के लिए नितिन नबीन ने बनाया प्लान! लखनऊ में होने जा रही BJP और RSS की बैठक; सीएम योगी भी होंगे शामिल
मैंने कोई नियम नहीं तोड़ा… नागपुर CP का पदभार संभालते ही RSS विवाद पर क्या बोले विश्वास नांगरे पाटिल?
RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
यह भी पढ़ें – नागपुर में माता रानी की मूर्ति के साथ घिनौनी हरकत, जनता हुई आगबबूला, देखें VIDEO
महल में पहला विजयादशमी समारोह
संघ के प्रारंभिक काल में विजयादशमी उत्सव का आयोजन महल स्थित मोहिते वाड़ा में होता था। बाद में जैसे-जैसे संघ का विस्तार हुआ और शाखाओं की संख्या बढ़ी, यह उत्सव यशवंत स्टेडियम में आयोजित होने लगा। फिर विजयादशमी उत्सव का आयोजन कस्तूरचंद पार्क में होने लगा। अब 1995 से विजयादशमी उत्सव का आयोजन रेशिमबाग में किया जाता रहा है।
Rss centenary celebrations today sarsanghchalak speech ramnath kovind attend
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














