-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Japanese World War Two Bomb Found In Chennai Construction Site Tamil Nadu
मकान बनाने के लिए हो रही थी खुदाई, अचानक जमीन से निकला 82 साल पुराना बम, जापान से कनेक्शन
- Written By: अक्षय साहू
चेन्नई के रामकृष्ण नगर में निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान एक 82 साल पुराना बम मिला है, जिसे दूसरे विश्व युद्ध के दौरान का बताया जा रहा है। बम मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप है।

चेन्नई में मिला जापानी बम
चेन्नई में गुरुवार को एक निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान एक ऐसी चीज मिली जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्लॉट में खुदाई करते समय एक 82 साल पुराना बम मिला है, जिसे दूसरे विश्व युद्ध के दौरान का बताया जा रहा है।
पूरा मामला तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई के रामकृष्ण नगर इलाके का है। यहां एक व्यक्ति अपने मकान को बनवाने के लिए खुदाई करा रहा था। इस दौरान मकान की दीवार बनाने के लिए खुदाई करते समय एक भारी वस्तु मिली, जिसे देख खुदाई करने वाले मजदूर ने मिट्टी से उसे बाहर निकाला। इसके बाद किसी तरह उस पर जमी मिट्टी को साफ किया गया। तो पता चला यह 82 साल पहले जापानी एयर फोर्स की ओर से गिराया हुआ बम है। इससे पूरे इलाके में लोगों के मन में दहशत भर गई।
जापान ने दूसरे विश्व युद्ध में गिराए थे बम
जानकारी के मुताबिक खुदाई में मिला बम 82 साल पुराना है। इसे जापानी एयर फोर्स ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान चेन्नई (पहले मद्रास) पर हमला करने के लिए गिराया था, जो शायद किसी वजह से तब नहीं फटा था। लेकिन यह फिर भी काफी ज्यादा खतरनाक था। इस लिए जैसे ही बम निकलने की बात सामने आई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम को अपने कब्जे में ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
इलाके में दहशत का माहौल
मकान की खुदाई के दौरान अचानक एक संदिग्ध धातु की वस्तु पाई गई। इसकी पहचान एक बम के रूप में हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। यह बम चेन्नई के मन्नाडी इलाके में मिला। मुस्तफा नामक व्यक्ति ने इस मकान को खरीदा था और बताया कि परिसर की दीवार के निर्माण के दौरान एक संदिग्ध धातु की वस्तु मिली थी। उन्होंने बताया कि दीवार बनाने के लिए जमीन खोदते समय उन्हें यह चीज मिली, जो दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया गया बम बताया जा रहा है। इस बम को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
एक व्यक्ति 29 बार मरकर जिंदा हुआ! MP में फूटा सर्पदंश घोटाले का बम…11 करोड़ की लग गई लंका
मुस्तफा ने बताया कि वह पहले उसे अपने घर ले गए थे। जहां उन्होंने गूगल पर सर्च करने के बाद उसकी सच्चाई का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंच गया और बम को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पूरे परिसर की अच्छे से तलाशी ली गई कि कहीं कोई और बम तो दफन नहीं है।
Japanese world war two bomb found in chennai construction site tamil nadu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













