मां की 10वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए राजकुमार राव, बोले- ‘आपकी कमी हर दिन महसूस होती है’

Rajkummar Rao Emotional Post: मां की 10वीं पुण्यतिथि पर राजकुमार राव ने भावुक पोस्ट शेयर किया। एक्टर ने लिखा कि मां की कमी हर दिन महसूस होती है और उनकी सीख ही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देती है।
Rajkummar Rao Mother Death Anniversary
राजकुमार राव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rajkummar Rao Mother Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव आज इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद और दमदार कलाकारों में गिने जाते हैं। अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और शानदार अभिनय के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि, उनकी सफलता के पीछे कई ऐसे दर्द भरे पल भी हैं, जिन्हें याद कर आज भी एक्टर भावुक हो जाते हैं।

दरअसल, 11 मार्च का दिन राजकुमार राव के लिए बेहद भावनात्मक है। इसी दिन उनकी मां कमलेश यादव का निधन हुआ था। अब उनकी मां को इस दुनिया से गए पूरे 10 साल हो चुके हैं। मां की 10वीं पुण्यतिथि पर एक्टर ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसे पढ़कर फैंस भी इमोशनल हो गए।

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां को याद करते हुए लिखा, “आज आपको गए हुए 10 साल हो गए मां, लेकिन आपकी कमी हर दिन महसूस होती है। आपने मुझे जो संस्कार और सिद्धांत दिए हैं, उन्हें मैं जिंदगी भर अपने साथ लेकर चलूंगा। मैं हमेशा कोशिश करूंगा कि आप मुझ पर गर्व महसूस करें, क्योंकि मुझे पता है कि आप जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ हैं। सबसे अच्छी मां और सबसे अच्छी दोस्त बनने के लिए धन्यवाद। मैं आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा।”

एक्टर की इस पोस्ट पर उनके दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी। कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी और हाथ जोड़कर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं। वहीं उनकी पत्नी पत्रलेखा ने भी पोस्ट पर भावुक कमेंट किया। राजकुमार के इस पोस्ट को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत बनाए रखने की दुआ दे रहे हैं।

बता दें कि राजकुमार राव अपनी मां के बेहद करीब थे। कहा जाता है कि अपने शुरुआती करियर के दिनों में जब वह एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान उनकी मां का निधन हो गया था। यह उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और अपने काम के जरिए आगे बढ़ते रहे।

जल्द ओटीटी पर मचाएंगे धमाल

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव हाल ही में फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने पसंद किया। आने वाले समय में वह कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे। जल्द ही वह ओटीटी फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘स्त्री 3’, सौरव गांगुली की बायोपिक और वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा बनने वाले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com