-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Champai Soren Will Become The Manjhi Of Jharkhand Announced To Form A New Party Before The Elections
झारखंड के मांझी बनेंगे चंपई सोरेन! चुनाव से पहले नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
- Written By: शुभम पाठक
झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चंपई सोरेन ने झारखंड की राजनीति को गर्म करते हुए नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है, इसके साथ ही उन्होंने गठबंधन को लेकर भी कई सारे खुलासे किए है।

चेंपई सोरेन (सोर्स:-सोशल मीडिया)
रांची: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में जबरदस्त गर्माहट है, वहीं दूसरी ओर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के साथ बगावत के बाद अब चंपई सोरेन ने अपनी एक नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है।
चंपई सोरेन ने नई पार्टी का ऐलान करते हुए कहा कि, संघर्ष के साथ पार्टी को खड़ा करेंगे, इसके साथ ही बीजेपी के साथ लगातार गठबंधन के सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिला तो वे उससे हाथ भी मिलाएंगे।
चंपई सोरेन का ऐलान
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी बनाने को लेकर ऐलान करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि मैं रिटायर नहीं होऊंगा, नई पार्टी बनाऊंगा नई पार्टी को मजबूत करूंगा और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिला तो उसके साथ आगे बढ़ूंगा। एक हफ्ते में सब साफ हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि हमेंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज JMM, बिहार में 15 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में पार्टी
Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल बोले- 9 दिसंबर से पहले …
झारखंड : सीएम सोरेन खटा-खट ले रहे फैसले इधर भाजपा हार की समीक्षा के लिए खेल रही मीटिंग-मीटिंग
ये भी पढ़ें:-गलती से हो गया सर…,बिहार में प्रदर्शन रोकने के दौरान पुलिसकर्मी ने SDM पर ही चलाई लाठी
इसी अपमान को लेकर हाल ही में दिए गए बयान में उन्होंने नया पार्टी बनाने का संकेत दिया था, जहां चंपई सोरेन ने कहा था कि मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें काफी अपमान सहना पड़ा, जिसके बाद उन्हें मजबूरी में आकर नया पार्टी बनाने का फैसला लिया है।
हेमंत सोरेन पर किया हमला
चंपई सोरेन ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जुलाई के पहले हफ्ते में पार्टी नेतृत्व ने अचानक बिना बताए उनके सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए। पूछने पर पता चला कि गठबंधन की ओर से 3 जुलाई को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है और मुझे बताया गया कि तब तक आप मुख्यमंत्री के तौर पर किसी कार्यक्रम में नहीं जा सकते। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया क्या लोकतंत्र में इससे ज्यादा अपमानजनक कुछ हो सकता है कि कोई और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को रद्द कर दे?
चंपई सोरेन ने अपना गुस्सा दिखाते हुए आगे कहा कि बैठक के दौरान मुझसे इस्तीफा देने को कहा गया। मुझे आश्चर्य हुआ, लेकिन मुझे सत्ता का कोई लालच नहीं था, इसलिए मैंने तुरंत इस्तीफा दे दिया, लेकिन मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंचने के कारण मेरा दिल भावुक हो गया।
बिहार के मांझी बनने का तर्क
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन का नई पार्टी बनाने और जीतन राम मांझी बनने जैसे कैसे है अगर इस बात पर प्रकाश डाले तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बगावत के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी एक नई पार्टी बनाया था इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की थी कि चंपई सोरेन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जीतन राम मांझी ने चंपई सोरेन को टैग करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘चंपई दा आप बाघ थे, बाघ हैं और बाघ ही रहेंगे। एनडीए परिवार में आपका स्वागत है। जोहार टाइगर।
ये भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी; फारूक और महबूबा से करेंगे मुलाकात, चुनाव पर होगी चर्चा
फरवरी में बने थे सीएम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था।हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन 28 जून को जेल से रिहा हुए थे। जिसके बाद 3 जुलाई को हेमंत सोरेन को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया था। फिर चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिससे हेमंत सोरेन के दोबारा मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। हेमंत सोरेन ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
Champai soren will become the manjhi of jharkhand announced to form a new party before the elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन, 38 भवनों पर चलेगा बुलडोजर; रामपुर विकास प्राधिकरण ने बताई ये बड़ी वजह
Jul 15, 2026 | 09:47 PMHuawei ने लॉन्च किए दो नए फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग से मचाएंगे धमाल
Jul 15, 2026 | 09:46 PMलोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
Jul 15, 2026 | 09:43 PMरूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PMभारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक, कंट्रोल रूम का लेआउट डार्क वेब पर अपलोड! दावे से हड़कंप
Jul 15, 2026 | 09:41 PMमाधुरी दीक्षित से मिलकर भावुक हुईं वामिका गब्बी, शेयर किया खास फैन-गर्ल मोमेंट, बोलीं- बचपन का सपना हुआ पूरा
Jul 15, 2026 | 09:31 PMFridge Storage: फ्रिज में रखते ही क्यों सूख जाते हैं नींबू? जानिए वो आसान ट्रिक, जिससे हफ्तों तक रहेंगे रसीले
Jul 15, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM














