-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Cds Anil Chauhan Will Be In Shangri La Dialogue Engage With Military Leadership Of 40 Countries
नहीं बचेगा पाक! CDS जनरल चौहान जा रहे सिंगापुर, ऑपरेशन सिंदूर के बाद 40 देशों की मिलिट्री लीडरशिप से होगी बात
- Written By: अर्पित शुक्ला
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान 30 मई से 1 जून तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे शांगरी-ला डायलॉग में भाग लेंगे।

CDS जनरल चौहान (File Photo)
नई दिल्ली: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान 30 मई से एक जून तक सिंगापुर की यात्रा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह एशिया के प्रमुख रक्षा एवं सुरक्षा शिखर सम्मेलन शांगरी-ला वार्ता में भाग लेंगे और कई देशों के सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक भी करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस कार्यक्रम में 40 देशों के नेता हिंद-प्रशांत सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह सम्मेलन रक्षा सहयोग को सशक्त करने, आपसी सुरक्षा हितों पर विचार करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
तीन दिन के सिंगापुर के दौरे पर
‘इंटरनेशनल इंस्टीटयूट फॉर स्टैटजिक अफेयर्स’ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित शांगरी-ला वार्ता, विश्व भर के रक्षा मंत्रियों, सैन्य प्रमुखों, नीति निर्माताओं और सामरिक विशेषज्ञों को एक साथ लाती है। बयान में कहा गया कि जनरल चौहान शांगरी-ला वार्ता के 22वें संस्करण में सम्मिलित होने के लिए 30 मई से एक जून तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में अब तक 5 लोगों की हुई मौत; 3 अभी भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
धीरज धर्म मित्र अरु नारी…चंदा चोरी मामले में चंपत राय का पहला बयान, कहा- मौन धारण किया है, सच सामने आएगा
कई देशों के रक्षा बलों के प्रमुख होंगे शामिल
जनरल अनिल चौहान अपने दौरे में आस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, फिलीपीन, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई देशों के रक्षा बलों के प्रमुखों और वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से द्विपक्षीय बैठक करेंगे। सीडीएस जनरल चौहान शैक्षणिक जगत, ‘थिंक टैंक’ और शोधकर्ताओं को संबोधित करेंगे तथा ‘‘भविष्य के युद्ध और युद्धकला” विषय पर संबोधित करेंगे। चौहान कार्यक्रम के तहत विशेष सत्रों में भी भागीदारी करेंगे और ‘‘भविष्य की चुनौतियों के लिए रक्षा नवाचार समाधान” विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
शहबाज कैबिनेट में आतंकवाद का खेल, खुला पाकिस्तान का खौफनाक राज; जानें पूरा मामला
पाक से सटे बॉर्डर पर मॉक ड्रिल
पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों में 31 मई को बड़े पैमाने पर नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की जाएगी। यह अभ्यास पहले 29 मई को प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब ऑपरेशन शील्ड के तहत जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में शाम के समय यह मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। हाल ही में भारत-पाक सीमा पर हुई सैन्य झड़पों और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाए जाने के मद्देनज़र यह ड्रिल और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
Cds anil chauhan will be in shangri la dialogue engage with military leadership of 40 countries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














