- Hindi News »
- Career »
- Cbse 12th Result 2026 Latest Update Check Marksheet Online
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म! मूल्यांकन पूरा, डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की मिलेगी सुविधा
CBSE 12th Result 2026 Update: सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, छात्र रोल नंबर और स्कूल पिन तैयार रखें। जानें मार्कशीट डाउनलोड करने का पूरा तरीका।
- Written By: अमन मौर्या

सीबीएसई रिजल्ट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर 12वी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। ताजा अपडेट के अनुसार, कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया है और जल्द ही बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 12वीं परीक्षा परिणाम अप्रैल के अंत में ही आने की संभावना जताई गई थी। 10वीं कक्षा के नतीजे पिछले महीने 15 अप्रैल को ही जारी किया जा चुका है। इसके बाद से छात्र और परिजन 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
छात्र यहां देखें सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं के छात्र अपने बोर्ड परिणाम इन माध्यमों से देख सकते हैं-
- https://cbseresults.nic.in/
- https://www.cbse.gov.in/
- डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट
- उमंग ऐप या वेबसाइट
ये तैयारी करके बैठें
रिजल्ट देखने वाले छात्र पहले से तैयारी करके बैठें। इससे समय की बचत होगी। रिजल्ट देखने के पहले छात्र अपने रोल नंबर, एडमिट कार्ड और स्कूल नंबर सामने रख लें। बोर्ड द्वारा लिंक एक्टवेट करते ही छात्र अपनी पूरी डिटेल भरकर रिजल्ट प्राप्त सकते हैं।
इस बार बोर्ड ने सभी स्कूलों को 6 अंकों का एक सिक्योरिटी पिन भी जारी करने का निर्देश दिया है। इसकी मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। इससे छात्रों को मार्कशीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
पीजीआई-डी मूल्यांकन: छत्रपति संभाजीनगर मराठवाड़ा में पहले और राज्य में 5वें स्थान पर, डिजिटल शिक्षा में पीछे
नागपुर IIM Convocation: पहली Executive PhD 443 छात्रों ने ली उपाधि, फ्रांस के छात्र भी शामिल
NEET पेपर लीक का इंजीनियरिंग एडमिशन पर असर नहीं, CET Cell ने किया साफ; छात्रों की चिंता खत्म
डिजिलॉकर से डाउनलोड करें मार्कशीट
डिजिलॉकर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधार से लिंक मोबाइल नंबर से डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगइन करें। अब स्कूल से मिले सिक्योरिटी पिन की मदद से पासिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
18 लाख छात्रों ने दिया परीक्षा
साल 2026 में सीबीएसई के 12वीं बोर्ड में देशभर के 18 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन देशभर के 7,574 केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा कार्यक्रम फरवरी से अप्रैल की लंबी अवधि तक चला।
ये भी पढ़ें- PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
10वीं का परिणाम अप्रैल में ही जारी
सीबीएसई 10वीं-12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम पिछले कई वर्षों से मई के दूसरे हफ्ते में एक साथ घोषित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार सीबीएसई 10वी का परिणाम अप्रैल में ही जारी कर दिया गया था और 12वीं का परिणाम मई में जारी होगा।
Cbse 12th result 2026 latest update check marksheet online
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PMनागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
May 26, 2026 | 01:23 PMDU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
May 26, 2026 | 01:22 PMJalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
May 26, 2026 | 01:21 PMइंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
May 26, 2026 | 01:21 PMUlhasnagar Double Murder Case में मुख्य आरोपी सागर पाटिल गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
May 26, 2026 | 01:20 PMBhandara: साकोली हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तालाब से बरामद हुआ हत्या में इस्तेमाल चाकू
May 26, 2026 | 01:16 PMवीडियो गैलरी

अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM














