CBSE Class 10th Result: 10वीं का परिणाम हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Class 10th Result: सीबीएसई ने 10th क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। अपना 10वीं का रिजल्ट results.cbse.nic.in और डिजीलॉकर पर जाकर चेक कर सकते हैं।
CBSE Class 10th Result
कक्षा 10वी का रिजल्ट हुआ जारी
Published on
Updated on

CBSE Result Out Class 10th: सीबीएसई 10th क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। अपना 10वीं का रिजल्ट results.cbse.nic.in और डिजिलॉकर पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी उमंग ऐप से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जिन स्टूडेंट्स का अपार आईडी ( APAAR ID ) सीबीएसई के रिकॉर्ड्स से पहले से ही लिंक है, वह अपना रिजल्ट डिजिलॉकर के इश्यूड डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर कर सकते हैं।

सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षाएं पहले ही संपन्न हो चुकी हैं और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। जल्दी परिणाम जारी करने का एक मुख्य कारण यह भी है कि इस साल से 10वीं के लिए दो बार परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है, जिसका दूसरा चरण मई में प्रस्तावित है।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर Secondary School Examination (Class X) 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें
  • एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें

डिजिलॉकर और उमंग ऐप से जल्द निकलेगा रिजल्ट

रिजल्ट वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक को देखते हुए छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। उमंग ऐप पर रिजल्ट का लिंक सबसे पहले सक्रिय किया गया है।

रिजल्ट के मुख्य आंकड़े

  • कुल परीक्षार्थी: 26 लाख से ज्यादा
  • कुल पास प्रतिशत: 93.6% (अनुमानित)

छात्रों के लिए दूसरा मौका

जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं या अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं उनके लिए राहत की खबर है। CBSE 15 मई 2026 से सेकंड बोर्ड एग्जाम (फेज-2) आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इस परीक्षा के जरिए छात्र अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं और बेहतर अंक हासिल करने का एक और अवसर पा सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है जिससे इच्छुक छात्र समय रहते रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com