-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jammu And Kashmir Assembly Election Rahul Gandhi Reached Srinagar Congress Announced To Contest Elections In Alliance
जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, गठबंधन में चुनाव लड़ने का ऐलान, कार्यकर्ताओं को नहीं करेंगे अनदेखा
- Written By: शानू शर्मा
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर खास बातचीत की है। उन्होंने बताया कि जम्मू में कांग्रेस पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी लडे़गी लेकिन किसी भी कार्यकर्ता को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा।

राहुल गांधी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में चुनावी बिगुल बज चुका है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले सभी नेता धीरे-धीरे जनता को रिझाने में भी जुट गए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय कार्यक्रम में श्रीनगर पहुंचे हैं। आज उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खास संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमें चुनाव आयोग के फैसले का पता चला कि यहां चुनाव होने वाला है हमने तय किया कि हमें सबसे पहले जम्मू-कश्मीर आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैं हिंदुस्तान के हर राज्य के लोगों को ये संदेश देना चाहता हूं कि हमारे लिए जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा सबसे जरूरी है। राज्य का दर्जा छीनकर इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी पहले यहां छाती फुलाकर आते थे, लेकिन अब नजर नहीं आते हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में गठबंधन में चुनाव लड़ेंगी, लेकिन कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह से अनदेखा नहीं किया जाएगा।
कश्मरी से खून का रिश्ता
बता दें कि 370 हटाए जाने के बाद राज्य में पहला चुनाव आयोजित किया जा रहा है। जिसकी वजह से पार्टी अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी कार्यकर्ताओं के साथ खास बैठक के लिए श्रीनगर पहुंचे हैं। आज के इस बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि मेरा टारगेट लोगों के दिल से डर और दर्द खत्म करना है। उन्होंने कहा कि मैं यहां के लोगों से बहुत मोहब्बत करता हूं। यहां के लोगों से मेरा खून का रिश्ता है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हमें नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
TMC Symbol Row: चुनाव चिन्ह और पार्टी नाम पर घमासान, दोनों गुटों ने ECI को सौंपे दस्तावेज; अब फैसले का इंतजार
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए की उपचुनाव की घोषणा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का बड़ा संदेश: मध्यप्रदेश बना देश के लिए आदर्श मॉडल, बीएलओ को बताया लोकतंत्र की नींव
यह भी पढ़ें- अमेरिका: वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन, शांति पाठ से शुरू हुआ तीसरा दिन
पार्टी अध्यक्ष का संदेश
वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष खरगे ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि हम यहां 40-45 सीट जीतेंगे। सर्वे में लोगों ने हमारे पार्टी पर भरोसा जताया है। वहीं राहुल गांधी को सबसे लोकप्रिय नेता कहा है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के बाद कार्यकर्ताओं से बत करते हुए कहा कि हम कश्मीर को स्टेटहुड दिला कर रहें। यह हमारा वादा है। उन्होंने कहा, ‘आज तक संविधान में जितने केंद्र शासित प्रदेश हुए हैं, वो राज्य बने हैं। राज्य से केंद्र शासित प्रदेश नहीं बने हैं। लेकिन कश्मीर को ऐसा बनाया गया।” राहुल गांधी ने भी जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने की बात कही है।
Jammu and kashmir assembly election rahul gandhi reached srinagar congress announced to contest elections in alliance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














