-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Cauvery Water Dispute Tamil Nadu Farmers Sand Protest Trichy
कावेरी पानी विवाद में उग्र हुए तमिलनाडु के किसान, रेत में खुद को दबाकर किया प्रदर्शन, फसल बचाने को हुए मोहताज
- Written By: प्रिया जैस
Cauvery Tamil Nadu Farmers Protest: तमिलनाडु में किसान नेता अय्या कन्नू की अगुवाई में किसानों ने कावेरी नदी किनारे रेत में दबकर प्रदर्शन किया। कर्नाटक से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग की।

तमिलनाडु के किसानों का प्रदर्शन (सौजन्य-एक्स)
Cauvery Water Dispute: तमिलनाडु के त्रिची में किसानों ने खेती के लिए पानी की मांग को लेकर कावेरी नदी में खुद को रेत में दबाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध मेट्टूर बांध खोलने में देरी और पानी की कमी के कारण कुरुवई की खेती पर पड़ रहे असर को लेकर किया गया। किसानों का आरोप है कि CWRC और CWMA के निर्देशों के बावजूद, कर्नाटक ने कावेरी का जरूरी पानी नहीं छोड़ा है।
तमिलनाडु के त्रिची में किसान संघ के नेता अय्या कन्नू की अगुवाई में किसानों ने तिरुचिरापल्ली में कावेरी नदी के किनारे रेत में खुद को दबाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सिंचाई के लिए कावेरी का पानी तुरंत छोड़े जाने की मांग कर रहे थे।
किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कुरुवई फसल को बचाने के लिए पानी की बार-बार अपील के बावजूद, कर्नाटक ने तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी नहीं छोड़ा है। देखते ही देखते प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है और किसान इसमें शामिल होते जा रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
कावेरी विवाद के बीच राहत; कर्नाटक ने छोड़ा 12,000 क्यूसेक पानी, सोमवार तक तमिलनाडु पहुंचेगा काबिनी का जल
शिवमोग्गा में भूस्खलन से झोपड़ी पर गिरा मलबा, 3 साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
कावेरी जल विवाद के बीच बड़ी खबर, काबिनी का पानी तमिलनाडु पहुंचने को तैयार, जानें मेत्तूर बांध का ताजा अपडेट
शक्तिपीठ महामार्ग पर रविकांत तुपकर की सरकार को चेतावनी, 1 इंच जमीन नहीं देंगे किसान, 9 अगस्त से आंदोलन
#WATCH | Tamil Nadu: Farmers, led by farmers’ association leader Ayya Kannu, staged a protest by burying themselves in sand of the banks of Cauvery River in Tiruchirappalli demanding the immediate release of Cauvery water for irrigation. The protesters alleged that despite… pic.twitter.com/r4mNtNy1tD — ANI (@ANI) August 2, 2026
उन्होंने कर्नाटक सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह तमिलनाडु के साथ “ड्रेनेज स्टेट” जैसा व्यवहार कर रही है, क्योंकि वह राज्य का वाजिब हिस्सा देने के बजाय सिर्फ अतिरिक्त पानी ही छोड़ती है। किसानों ने प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना का भी विरोध दोहराया और कहा कि इससे तमिलनाडु में पानी की उपलब्धता पर और बुरा असर पड़ेगा।
डीके शिवकुमार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
कावेरी नदी के जल बंटवारे के मुद्दे पर रविवार को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास ‘कृष्णा’ में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, एचडी कुमारस्वामी, डीवी सदानंद गौड़ा और बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना और शोभा करंदलाजे, उपमुख्यमंत्री जीपरमेश्वर, कई मंत्री, सांसद, विपक्ष के नेता, वरिष्ठ अधिकारी, कानूनी विशेषज्ञ तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
Trichy, Tamil Nadu: Farmers staged a unique protest by burying themselves in sand in the Cauvery River, demanding water for agriculture. The protest was held over the delay in opening Mettur Dam and the shortage of water affecting Kuruvai cultivation. Farmers alleged that despite… pic.twitter.com/sYb6OOhDAm — IANS (@ians_india) August 2, 2026
यह भी पढ़ें – बहुत चर्बी चढ़ गई है…उतार दूंगा! सरेआम शिविर में आपा खो बैठे BJP विधायक, दबंगई का VIDEO हुआ वायरल
बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि कावेरी विवाद कोई नया विषय नहीं है, बल्कि यह लंबे समय से चला आ रहा मुद्दा है, जिसके साथ राज्य की कई पीढ़ियां बड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले में राजनीति से ऊपर उठकर राज्य के किसानों और आम लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है। हालांकि, इस मुद्दे पर कोई अहम फैसला नहीं लिया गया।
कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश को रखा बरकरार
आपको जानकारी दें, कि कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) ने हाल ही में कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) के उस आदेश को बरकरार रखा था जिसमें कर्नाटक को तमिलनाडु को 15 दिनों के लिए 3,500 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्देश दिया गया था, और राज्य की अपील को खारिज कर दिया था।
Cauvery water dispute tamil nadu farmers sand protest trichy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कावेरी पानी विवाद में उग्र हुए तमिलनाडु के किसान, रेत में खुद को दबाकर किया प्रदर्शन, फसल बचाने को हुए मोहताज
Aug 02, 2026 | 02:28 PM‘दिल चाहता है’ से लेकर ‘3 इडियट्स’ तक, सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, जिंदगी का पाठ भी पढ़ाती हैं ये फिल्में
Aug 02, 2026 | 02:26 PMशून्य दुर्घटना..मेरी जिम्मेदारी: नागपुर में गडकरी का आह्वान, बोले-नागरिकों की भागीदारी बिना सड़क सुरक्षा अधूरी
Aug 02, 2026 | 02:24 PMUS Naval Strength: इजराइल की रक्षा के लिए अमेरिका के पास पर्याप्त नेवल ताकत नहीं, जनरल की चेतावनी
Aug 02, 2026 | 02:24 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: पिंक ई-रिक्शा योजना में अनुदान बढ़कर 40% हुआ, अब 5,000 महिलाओं को मिलेगा लाभ
Aug 02, 2026 | 02:23 PMतुकाराम मुंढे के आते ही दुकानदारों ने गिराए शटर! अमरावती में FDA की एंट्री से थरथराए होटल व्यापारी
Aug 02, 2026 | 02:20 PMरूस के भीतर यूक्रेन का ताबड़तोड़ ड्रोन हमला, एयरबेस से सारातोव रिफाइनरी तक धधकी आग, 2 लोगों की मौत
Aug 02, 2026 | 02:19 PMवीडियो गैलरी

चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM














