Friendship Day Special Films: दोस्ती ऐसा रिश्ता है, जो खून के रिश्तों से नहीं, बल्कि भरोसे, साथ और समझ से बनता है। बॉलीवुड ने भी समय-समय पर ऐसी कई फिल्में दी हैं, जिन्होंने दोस्ती के अलग-अलग रंग दिखाए। कहीं दोस्तों ने मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ निभाया, तो कहीं उन्होंने जिंदगी जीने का नया नजरिया दिया। फ्रेंडशिप डे के मौके पर जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने दोस्ती के मायनों को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।