तुकाराम मुंढे के आते ही दुकानदारों ने गिराए शटर! अमरावती में FDA की एंट्री से थरथराए होटल व्यापारी

Tukaram Munde Visit Amravati: FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे के अमरावती दौरे की सूचना मिलते ही कई होटल, भोजनालय, पान ठेले और खाद्य प्रतिष्ठानों ने जांच के डर से अपने शटर बंद कर दिए।
tukaram munde amravati fda inspection
तुकाराम मुंडे दौरा- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amravati FDA Inspection: शनिवार को एक शहर में अलग ही नजारा देखने को मिला। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के आयुक्त तुकाराम मुंढे के शहर दौरे की सूचना मिलते ही कई होटल, भोजनालय, पान ठेले और खाद्य प्रतिष्ठानों ने संभावित जांच और कार्रवाई के डर से स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए, आम दिनों में चहल-पहल से गुलजार रहने वाले इतवारा बाजार, रेलवे स्टेशन परिसर, कोर्ट क्षेत्र सहित कई व्यावसायिक इलाकों में असामान्य सन्नाटा दिखाई दिया।

व्यापारियों के बीच दिनभर इस बात की चर्चा रही कि एफडीए की टीम खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, लाइसेंस, मिलावटी खाद्य पदार्थों और नियमों के उल्लंघन को लेकर व्यापक जांच अभियान चला सकती है। इसी आशंका के चलते कई प्रतिष्ठानों ने जोखिम लेने के बजाय दिनभर कारोबार बंद रखना ही उचित समझा।

मुंडे ने युवाओं से किया संवाद

शहर पहुंचने के बाद आयुक्त तुकाराम मुंढे ने सबसे पहले सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों, मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

युवाओं से संवाद और अधिकारियों को सख्त निर्देश

इसके बाद पोटे एज्युकेशन इंस्टीट्यूट में आयोजित तुकाराम मुंडे संवाद तरुणाई से कार्यक्रम में एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने युवाओं से प्रेरक संवाद किया। कस्तूरबा खादी महिला समिति के आयोजन में बड़ी संख्या में युवा और नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद कई युवाओं ने इसे जीवन बदल देने वाला संवाद बताया।