-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Caa Law Is The Latest Example Of Modi Guarantee Said Pm Narendra Modi
सीएए कानून है मोदी की गारंटी का ताजा उदाहरण है, आजमगढ़ में बोले प्रधानमंत्री
- Written By: मृणाल पाठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि मोदी की गारंटी का ताजा उदाहरण नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) है, जिसके तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम कल शुरू हो चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौजन्यः ANI एक्स)
आजमगढ़ (उप्र): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) है जिसके तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम कल शुरू हो चुका है।
मोदी गुरुवर को आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज से पार्टी प्रत्याशी नीलम सोनकर समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ”मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है। ये लोग शरणार्थी बनकर लंबे अर्से से हमारे देश में रह रहे हैं। ये लोग धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे के शिकार बने थे।”
उन्होंने कहा कि इन शरणार्थियों पर ‘वहां’ तो जुल्म हुआ ही, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में लिप्त यहां की सरकारों तथा उनके साथियों ने भी इन पर जुल्म करने में कोई कमी नहीं की। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी सीएए लेकर आया है और जिस दिन मोदी जाएगा, यह सीएए भी जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
प्रधानमंत्री भगवान नहीं… छात्रों के खिलाफ FIR पर भड़के सौरव दास, कहा- मजाक लोकतंत्र का हिस्सा
जल संरक्षण में नासिक ने रचा इतिहास: प्रधानमंत्री ने सराहा नासिक मॉडल, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद की मेहनत लाई रंग
नवभारत संपादकीय: युवा आंदोलन की जीत या सरकार की हार? प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा सवाल
उन्होंने कहा ‘‘जनता जान गई है कि आप लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर धर्मनिरपेक्षता का ऐसा चोला पहन लिया था कि आपकी असलियत बाहर नहीं आ रही थी। लेकिन मोदी ने आपकी सच्चाई उजागर कर दी है। आपने देश को सात दशक तक साम्प्रदायिकता की आग में जूझने के लिए मजबूर कर दिया था।”
कश्मीर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ”मोदी ने कश्मीर में शांति की गारंटी दी थी। मोदी ने अनुच्छेद 370 की दीवार गिराई। पूर्व में चुनाव के दौरान हड़तालें होती थीं, आतंकी धमकी देते थे, लेकिन इस बार श्रीनगर में पिछले अनेक चुनावों के रिकॉर्ड टूट गए।” विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ”सपा-कांग्रेस, दल दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ का सामान बेचते हैं, ये तुष्टिकरण का, परिवारवाद का और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं।”
उन्होंने दोहराया कि सपा और कांग्रेस देश के बजट को विभाजित कर, 15 प्रतिशत अल्पसंख्यकों को आवंटित करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ तुष्टिकरण के दलदल में पूरी तरह धंस चुका है। उन्होंने आरोप लगाया ‘‘ समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर आए दिन घटिया बातें कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे ने तो राम मंदिर को गालियां देने का मिशन ही चला रखा है।” आजमगढ़ में 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में मतदान होगा।
(एजेंसी)
Caa law is the latest example of modi guarantee said pm narendra modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Toy Export: भारत में बने खिलौनों का दुनिया में डंका, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट
Jul 29, 2026 | 07:39 AMमूंग खरीदी पर सरकार का बड़ा कदम: कृषि मंत्री ने किसानों से मिलकर दिया भरोसा, केंद्र से लक्ष्य बढ़ाने की अपील
Jul 29, 2026 | 07:34 AMNavabharat Nishanebaaz: क्यों याद आने लगा पुराना गाना, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
Jul 29, 2026 | 07:31 AMGuru Purnima 2026: महाभारत और 18 पुराणों के रचयिता थे महर्षि वेद व्यास, जानिए उनके जन्म की रोचक कथा
Jul 29, 2026 | 07:26 AMइंदौर में हाथी हादसे के बाद प्रशासन सख्त, शहर में हाथियों के प्रवेश पर लगेगी रोक
Jul 29, 2026 | 07:23 AMNEET पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 360 गवाह-422 सबूतों के साथ 13 आरोपियों पर चार्जशीट, आज होगी सुनवाई
Jul 29, 2026 | 07:23 AMCJP का दबाव, सभी छात्र छूटेंगे, अपराधी नहीं बचेंगे: महाराष्ट्र में असर, विपक्ष बोला- CM को भेजा था पत्र
Jul 29, 2026 | 07:23 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














