बैटरी की रोशनी में 'किस्मत' चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!

Nagpur Hingna Gambling Den: हिंगना पुलिस ने रेवती ले-आउट में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 7.59 लाख रुपये का माल जब्त किया। मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
Gamblers were trying their luck by the light of a battery-operated torch; Hingna police surrounded and nabbed them, seizing goods worth ₹7.59 lakh.
जुआ अड्डा, हिंगना पुलिस, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Hingna Crime News: हिंगना पुलिस थाने की जांच टीम ने कान्होलीबारा से गोंडवाना गांव जाने वाले मार्ग पर स्थित रेवती ले-आउट क्षेत्र में चल रहे एक जुए के अड्डे पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 7 लाख 59 हजार 825 रुपये का माल जब्त किया गया तथा 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त, परिमंडल क्रमांक-1, नागपुर शहर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र बोबडे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में जांच दल प्रमुख पुलिस उपनिरीक्षक संतोष राठोड़, पुलिस हवलदार कैलाश चव्हाण, पुलिस नायक अतुल तलमले तथा पुलिस कर्मी कार्तिक, रूपेश हिवराले, अनिल झाडे और आकाश उईके शामिल थे।

बैटरी की रोशनी में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार

पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि कान्होलीबारा से गोंडवाना गांव जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित रेवती ले-आउट की एक खाली जगह पर कुछ लोग रात के समय बैटरी की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी कर छापा मारा। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि छह आरोपियों को हिंगना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके पर खड़ी 10 दोपहिया वाहनों को भी जब्त कर लिया गया।

10 दोपहिया वाहन किए बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों से 17,800 रुपये नकद, विभिन्न कंपनियों के 7 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1.02 लाख रुपये) तथा 10 दोपहिया वाहन (कीमत लगभग 6.40 लाख रुपये) बरामद किए गए। कुल मिलाकर 7 लाख 59 हजार 825 रुपये का माल जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में निखिल यशवंत मन्ने, शुभम सुधाकर सहारे, सूरज स्वेंद्र दुधबडे, मुन्ना गोविंदराव वाघमारे, रोशन दामोदर दुधबडे और वैभव सुधाकर सहारे (सभी निवासी कान्होलीबारा) शामिल है। कुल 9 आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 3 फरार आरोपियों की तलाश जारी है। फरार आरोपियों में आशीष जुनघरे का भी नाम शामिल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com