-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bjp Launches Mera Bharat Mera Yogdan Campaign Following Pm Modi Fuel Saving Appeal
मेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
- Written By: अमन मौर्या
PM Modi Fuel Consumption Appeal: वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कम ऊर्जा खपत को लेकर अपील की थी। इसका असर देखने को मिलने लगा है। BJP ने अब देशव्यापी अभियान शुरू किया है।

बीजेपी पार्टी झंडा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Mera Bharat Mera Yogdan Campaign BJP: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने की अपील की थी। अपील के बाद उन्होंने अपने काफिले से गाड़ियों की संख्या भी कम कर दी। देशभर में भाजपा शासित राज्यों में भी इसका असर देखने को मिला।
कई बड़े नेता, मुख्यमंत्री, मंत्री आदि ने भी बाइकस ऑटो आदि से यात्रा का वीडियो साझा किया। इसी क्रम में अब भाजपा ने रविवार को ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ नाम से एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है।
सरल जीवन शैली के लिए किया प्रेरित
इस जन जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने, ऊर्जा बचाने और अपनी दैनिक आदतों में बदलाव लाकर सरल जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस पहल के तहत, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की अपील का जवाब देंगे और इन सिद्धांतों को पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में Drone-Robotics Industry को मिलेगा बढ़ावा, कैबिनेट ने मानव रहित प्रणाली नीति-2026 को दी मंजूरी
जाति और वर्ग की राजनीति से आगे बढ़ चुका है देश, केंद्रीय मंत्री डॉ। मनसुख मांडविया का बड़ा दावा
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
महाराष्ट्र में 44 % कमीशनखोरी, MLA 10%, अफसर 15%, बाकी मंत्रालय, ठेकेदारों के खुलासे से हड़कंप
साथ ही देश भर में लोगों को सोना खरीदने से बचने, गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को टालने और ‘स्वदेशी’ उत्पादों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पीएम मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और केंद्र तथा राज्य सरकारों के कई प्रशासनिक विभागों के साथ मिलकर ईंधन बचाने के उपाय अपनाना शुरू कर चुके हैं।
पीएम की अपील का दिखा असर
कई मंत्रियों और नेताओं ने पीएम मोदी की अपील पर अमल करते हुए, मेट्रो यात्रा और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे विकल्पों को चुना है, और ईंधन बचाने तथा ऊर्जा-बचत के तरीकों को बढ़ावा देने के प्रयास में अपने काफिलों का आकार छोटा कर दिया है। एनडीए-शासित राज्यों में प्रधानमंत्री की अपील के बाद नेताओं ने अपने काफिलों का आकार काफी कम कर दिया है।
आम जनता और पार्टी सदस्यों को कार पूलिंग, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और उनसे कहा गया है कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी कारों का उपयोग करने से बचें।
‘वर्क फ्रॉम होम’ पर जोर
ईंधन और बिजली की खपत को कम करने के लिए, ऑनलाइन या वर्चुअल बैठकों का उपयोग करने और सप्ताह में 1-2 दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ की नीति लागू करने पर जोर दिया जा रहा है। देशभर में भाजपा के कार्यालयों में बिजली और ईंधन की खपत को 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नागरिकों से खाद्य तेल की खपत में 10 प्रतिशत की कमी करने का आह्वान किया गया है। इसके अतिरिक्त, रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को आधा करने और प्राकृतिक तथा जैविक खेती के तरीकों को बढ़ावा देने का भी अनुरोध किया गया है।
ये भी पढ़ें- राजधानी में सफर महंगा; 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम, दिल्ली में पहली बार CNG 80 पार, आम आदमी की उड़ी नींद
ऊर्जी सुरक्षा की बढ़ी चिंता
अभियान के दौरान स्वागत कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों की संख्या कम करने और नेताओं के काफिलों में वाहनों की संख्या को सीमित करने के निर्देश जारी किया गया है। नेताओं की ओर से यह राष्ट्रव्यापी अभियान ऐसे समय में शुरू किया जा रहा है, जब बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने वैश्विक ईंधन आपूर्ति और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंताओं को और बढ़ा दिया है।
Bjp launches mera bharat mera yogdan campaign following pm modi fuel saving appeal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RE-NEET से पहले सरकार का बड़ा एक्शन, Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, क्यों पेपर लीक माफिया की पहली पसंद है यह ऐप
Jun 17, 2026 | 06:43 AMBirthday Horoscope 17 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर? जानें किस क्षेत्र में मिलेगी बड़ी कामयाबी
Jun 17, 2026 | 06:15 AMफोन नहीं उठा पाए तो टेंशन खत्म, Android यूजर्स के लिए आया iPhone जैसा Voicemail फीचर, जानिए पूरा तरीका
Jun 17, 2026 | 04:56 AMयूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स की बढ़ी टेंशन, पाकिस्तान लगाएगा सोशल मीडिया कमाई पर टैक्स
Jun 17, 2026 | 02:33 AMAaj Ka Rashifal 17 June 2026: मिथुन राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ धन, वृषभ जातकों को अचानक लाभ
Jun 17, 2026 | 12:10 AMमहाराष्ट्र में Drone-Robotics Industry को मिलेगा बढ़ावा, कैबिनेट ने मानव रहित प्रणाली नीति-2026 को दी मंजूरी
Jun 16, 2026 | 11:43 PMफराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे
Jun 16, 2026 | 11:33 PMवीडियो गैलरी

कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM












