गोंदिया जंगल में भालुओं का आतंक:तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर 3 भालुओं का हमला, हालत गंभीर

Gondia Bear Attack News: गोंदिया के अर्जुनी मोरगांव तहसील में तेंदूपत्ता संकलन करने गई महिला पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। गंभीर घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।
gondia bear attack news: गोंदिया जंगल में भालुओं का आतंक:तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर 3 भालुओं का हमला, हालत गंभीर
गोंदिया भालू का हमला, महिला घायल,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gondia Bear Attack Woman Injured: गोंदिया अर्जुनी मोरगांव तहसील के बाक्टी घाटराई जंगल परिसर में तेंदूपत्ता संकलन करने गई महिला पर अचानक तीन भालूओं ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला का नाम बाक्टी निवासी रेखा दिलीप भोयर (40) बताया गया है। घायल महिला पर अर्जुनी मोरगांव के ग्रामीण अस्पताल में उपचार शुरू है।

इस घटना से बाक्टी परिसर में डर माहौल है। रेखा भोयर गांव की अन्य महिलाओं के साथ रोज की तरह तेंदूपत्ता संकलन करने घाटराई वन क्षेत्र में गई थी। जंगल में तेंदूपत्ता जमा करते समय अचानक उनका सामना तीन भालुओं से हो गया।

वे अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करने लगे। साथ ही जान बचाने के लिए पास के एक पेड़ पर चढ़ने की भी कोशिश की। लेकिन, आक्रामक भालुओं ने रेखा को पेड़ से नीचे खींचकर हमला कर दिया।

इस हमले में उसके पैर और शरीर के कई हिस्से पर जख्म होने से गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य महिलाओं के शोर शराबे से भालू जंगल की ओर भाग गए।

इसके बाद घायल रेखा भोयर को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चान्न बाक्टी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सा अधिकारियों ने उसे आगे के इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल अर्जुनी मोरगांव रेफर कर दिया।

वन्यजीवों के हमले की चौथी घटना

अर्जुनी मोरगांव तहसील में जंगली जानवरों के हमले की यह चौथी घटना है, जिससे ग्रामीणों द्वारा रोष व्यक्त किया जा रहा है। तेंदूपत्ता संकलन के लिए वन क्षेत्र में जाने वाले नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आ गया है। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग तत्काल कदम उठाए और गश्त बढ़ाए और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com