पाकिस्तानी एक्ट्रेस Sanam Saeed का कान्स 2026 में ग्लैमरस डेब्यू, बैकलेस ड्रेस और गजरे वाले लुक ने जीता दिल

Sanam Saeed Cannes 2026: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद ने कान्स 2026 में ऑफ-व्हाइट बैकलेस ड्रेस, गजरा और मांगटीका के साथ शानदार डेब्यू किया। उनका रॉयल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Pakistani Actress Sanam Saeed Cannes Film Festival 2026 Backless Dress Photos
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Updated on

Sanam Saeed Cannes 2026 Look: 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में दुनियाभर के सितारों का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड के साथ-साथ अब पाकिस्तानी कलाकार भी इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद ने कान्स 2026 में अपने रेड कार्पेट डेब्यू से हर किसी का ध्यान खींच लिया है।

पिछले कई दिनों से उनके कान्स डेब्यू को लेकर चर्चा चल रही थी और अब आखिरकार उनका पहला लुक सामने आ चुका है। सोशल मीडिया पर सनम सईद की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कान्स के रेड कार्पेट पर सनम सईद ऑफ-व्हाइट कलर की हैल्टर नेक बैकलेस ड्रेस में नजर आईं। इस आउटफिट पर सिल्वर एम्बेलिशमेंट और बारीक कढ़ाई की गई थी, जिसने उनके पूरे लुक को बेहद रॉयल टच दिया।

सनम सईद का ड्रेस

ड्रेस का फ्लोई सिल्हूट और लेयर्ड डिजाइन सनम सईद के स्टाइल को और ज्यादा एलिगेंट बना रहा था। सनम ने अपने इस लुक में ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का शानदार फ्यूजन पेश किया। उनकी इस खूबसूरत ड्रेस को मशहूर डिजाइनर हुसैन रेहर ने डिजाइन किया है। फैंस को उनका यह इंडो-वेस्टर्न स्टाइल काफी पसंद आ रहा है।

गजरे और मांगटीका ने बढ़ाई खूबसूरती

सनम सईद के इस लुक की सबसे खास बात उनका हेयरस्टाइल रहा। उन्होंने अपने बालों को नीट बन में स्टाइल किया, जिसे सफेद गजरे से सजाया गया था। इस देसी टच ने उनके ग्लैमरस लुक में एक अलग ही खूबसूरती जोड़ दी। इसके साथ उन्होंने माथे पर खूबसूरत मांगटीका और स्टेटमेंट ईयर कफ ज्वैलरी कैरी की। उनकी ज्वेलरी ने पूरे आउटफिट को और ज्यादा रिच और यूनिक बना दिया। मेकअप की बात करें तो सनम ने सॉफ्ट ग्लैम लुक चुना। न्यूड बेस, शार्प कंटूर, ब्राउन स्मोकी आईज और न्यूड लिप शेड ने उनकी नेचुरल ब्यूटी को खूबसूरती से उभारा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक

कान्स 2026 से सामने आई सनम सईद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस उनके कॉन्फिडेंस, ग्रेस और रॉयल अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हर तस्वीर में उनका स्टाइलिश पोज और दिलकश अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। कई यूजर्स ने उनके इस लुक को रॉयल, एथनिक ग्लैम और कान्स फिल्म फेस्टिवल की सबसे खूबसूरत एंट्री तक बता दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com